Bihar Land Registry: अब घर बैठे ऐसे होगी ऑनलाइन रजिस्ट्री, जाने स्टेप बाई स्टेप प्रोसेस, 1 घंटे में हो जायेगा पूरा काम

Published by : Paritosh Shahi Updated At : 11 Sep 2024 7:14 PM

विज्ञापन

Bihar Land Registry: बिहार में ऑनलाइन रजिस्ट्री शुरू हो गई है.कातिब और बिचौलिए से लोगों की परेशानी दूर होगी. रजिस्ट्रेशन से लेकर पेमेंट करने तक सबकुछ पारदर्शी होगा और प्रोसेस भी आसान है. इसके लिए सरकार के द्वारा वेबसाइट को सार्वजनिक कर दिया गया है.

विज्ञापन

Bihar Land Registry: बिहार में ऑनलाइन रजिस्ट्री शुरू हो गई है. कातिब और बिचौलिए से लोगों की परेशानी दूर होगी. रजिस्ट्रेशन से लेकर पेमेंट करने तक सबकुछ पारदर्शी होगा और प्रोसेस भी आसान है. इसके लिए सरकार के द्वारा वेबसाइट को सार्वजनिक कर दिया गया है. संपतचक निबंधन कार्यालय के राजिस्टार आशीष अग्रवाल ने इसके बारे में पूरी जानकारी दी. उन्होंने बताया कि यह काफी आसान प्रोसेस है. nibandhan.bihar.gov.in की वेबसाइट पर जाकर अपना प्रोफाइल बनाना होगा. इसके बाद पूरी डिटेल्स भरनी होगी. प्रोसेस पूरा करने के बाद चालान सक्सेस हो जायेगा. उसके बाद रजिस्ट्री के लिए निबंधन कार्यालय आने का अपॉइंटमेंट तारीख और समय के साथ मिल जायेगा. उसे निर्धारित डेट पर आने के बाद अपना चालान, अपॉइंटमेंट स्लिप, दिखाना होगा. निबंधन कार्यालय में कागज चेक कर दिया जायेगा. उसकी एंट्री हो जायेगी.आधार ऑथेंटिकेशन पूरी करने के बाद 1 घंटे के अंदर रजिस्ट्री का कागज हाथों हाथ मिल जायेगा.

शो करेगा चालान का अमाउंट

रजिस्टार ने बताया कि चालान में जो भी रुपए लगेगा वो ऑनलाइन शो कर देगा. बिचौलिए इसके लिए ज्यादा पैसे नहीं ले पाएंगे. अपॉइंटमेंट लेने के समय ही लोगों को उनकी लोक सूची दिख जाएगी. अगर खाता, खेसरा, जमीन लोक सूची में दर्ज होगी तो अपॉइंटमेंट नहीं मिलेगा. जमीन किस वजह से रोक में है. किसने आपत्ति दर्ज कराई है या किसने रोक लगाई है उस जमीन पर, शो कर देगा.इससे जमीन की रजिस्ट्री भी बढ़ेगी और दबाव भी कम होगा. लोगों को सुविधा भी होगी. बेवजह दफ्तर नहीं आना होगा.

लेना होगा नया अपॉइंटमेंट

अपॉइंटमेंट लेकर नहीं आने वाले लोगों को फिर से यही पूरी प्रक्रिया अपनानी होगी. सबसे पहले नेक्स्ट डे आकर अपना चालान फ्री करवाना होगा. फिर से प्रक्रिया पूरी करने के बाद उन्हें नया अपॉइंटमेंट लेना होगा तब रजिस्ट्री होगी.

ऑनलाइन रजिस्ट्री के क्या प्रोसेस हैं

स्टेप 1

सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट को एक्सेस करेंगे.

वेबसाइट का नाम: nibandhan.bihar.gov.in

स्टेप 2

दूसरे स्टेप में एक्सेस करने के बाद लॉगिन पर क्लिक करेंगे. इसमें दो ऑप्शन आएगा. सिटीजन लॉगिन और डिपार्टमेंट लॉगिन. इसमें सिटिजन लॉगिन पर क्लिक करेंगे.

स्टेप 3

पूरी डिटेल्स सबमिट करने के बाद अपना अकाउंट बना लेंगे फिर लॉगिन कर लेंगे.उसके बाद एक पेज खुलेगा जिसमें आपका प्रोफाइल दिखेगा. सिटीजन, नाम और आपकी तस्वीर होगी.

Step 4

पेज के साइड में मैरेज, फर्म रजिस्ट्रेशन, डॉक्यूमेंट रजिस्ट्रेशन, जैसे ऑप्शन खुल जायेंगे. आपको जिसमें जाना है, उसमें एंट्री ले सकते हैं. ज्यादा पॉपुलर डॉक्यूमेंट रजिस्ट्रेशन होता है उसपर क्लिक करने के बाद एंट्री फॉर रजिस्ट्रेशन में जायेंगे.

Step 5

डॉक्यूमेंट प्रोसेस के ऑप्शन आयेंगे. 9 तरीके के डॉक्यूमेंट्स मांगे जाएंगे जिससे संबंधित डॉक्यूमेंट को सबमिट करना होगा यानी अपलोड करते जाना होगा.

स्टेप 6

सब सबमिट करने के बाद नीचे में क्लिक हियर टू कंटी न्यू पर क्लिक करेंगे.

स्टेप 7

डॉक्यूमेंट बेचने वाले की पूरी डिटेल्स डालनी होगी.खरीदने वाले व्यक्ति की पूरी डिटेल्स होगी.गवाह और पहचान की डिटेल्स होगी. प्रॉपर्टी की पूरी डिटेल्स होगी कागज का वैल्यू पेमेंट ऑफ़ कंसीडरेशन , चेक दो पेज का मिलेगा जिसमें 6 कॉलम की पूरी डिटेल्स होगी , पेमेंट करने का ऑप्शन आ जायेगा जिसमें पेमेंट कर देना है.

स्टेप: 8

इसके बाद ऑनलाइन की समय और तारीख निर्धारित हो जायेगी. रजिस्ट्री के लिए अपॉइंटमेंट मिल जायेगा.

फिजिकल आना होगा निबंधन कार्यालय

बता दें कि ये पूरी प्रक्रिया अपनाने के बाद फिजिकल तौर पर निर्धारित समय के अनुसार दोनों पक्षों को खरीदने, बेचने वालों और गवाह, पहचान को पहुंचना होगा जहां रजिस्टार के द्वारा वैरीफाइड किया जाएगा. सबका फोटो होगा और इसके बाद रजिस्ट्री पूरी हो जायेगी.

पहले क्या थी प्रक्रिया:

पहले सबकुछ रजिस्टार के हाथ में कंट्रोल था. निबंधन कार्यालय की अपनी वेबसाइट होती थी. सर्वर से लेकर आईपी नंबर तक सब अपना होता था. इंटरानेट नेट के जरिए सब होता था.

दस्तावेज के पन्नों पर अपडेट होगा फोटो:

क्रेता, विक्रेता, गवाह और पहचान के द्वारा जो पहचान पत्र के तौर पर आधार कार्ड सबमिट किया जायेगा. उस आधार में जो फोटो होगा, वो ऑटो मोड में उस दस्तावेज में उस कॉलम में इंक्लूड हो जायेगा. दस्तावेज के हर पन्ने पर रजिस्ट्री ऑफिस के द्वारा जारी बार कोड, डिड नंबर होगा जिसे कोई नहीं बदल सकता है.

रिपोर्ट- अजित (फुलवारी शरीफ़)

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन