दिन की धूप से कम हुई ठंड, अगले सात दिन तक राहत

Published at :07 Jan 2015 7:20 AM (IST)
विज्ञापन
दिन की धूप से कम हुई ठंड, अगले सात दिन तक राहत

दिन की धूप से कम हुई ठंड पटना : दिन में मौसम सुहाना हो गया है, लेकिन शाम होते ही कनकनी बढ़ जा रही है. इसका कारण है कि शाम होते ही पछुआ हवा का असर बढ़ जा रहा है. वैसे तो दिन भर पछुआ हवा चल रही है, लेकिन धूप निकलने के कारण दिन […]

विज्ञापन
दिन की धूप से कम हुई ठंड
पटना : दिन में मौसम सुहाना हो गया है, लेकिन शाम होते ही कनकनी बढ़ जा रही है. इसका कारण है कि शाम होते ही पछुआ हवा का असर बढ़ जा रहा है. वैसे तो दिन भर पछुआ हवा चल रही है, लेकिन धूप निकलने के कारण दिन में ठंड से राहत मिल रही है.
मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, अगले एक सप्ताह तक न्यूनतम तापमान सामान्य के आसपास व नीचे दर्ज की जायेगी. इससे रात में कनकनी भरी ठंड महसूस होगी. आसमान साफ होने से सोमवार से दिन भर धूप निकल रही है.
मंगलवार को भी सुबह ही धूप निकल गयी. इसके साथ ही पछुआ हवा भी चल रही थी. सुबह में हल्का कुहासा छाया रहता है, जिसका असर ज्यादा समय तक नहीं बना रहता है. मंगलवार को राजधानी का न्यूनतम तापमान 9.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सोमवार की तुलना में पांच डिग्री नीचे है.
मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक राम कुमार गिरि ने बताया कि अगले एक सप्ताह तक दिन में धूप निकलेगी और पछुआ हवा भी चलती रहेगी. हालांकि, पछुआ हवा का असर शाम होते ही बढ़ जायेगा, जिससे ठंड का प्रकोप बढ़ जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन