ePaper

सीमांचल एक्सप्रेस में लायी जा रही थी शराब, बक्सर स्टेशन पर छापेमारी कर सात तस्कर गिरफ्तार

Updated at : 05 Apr 2025 1:36 AM (IST)
विज्ञापन
सीमांचल एक्सप्रेस में लायी जा रही थी शराब, बक्सर स्टेशन पर छापेमारी कर सात तस्कर गिरफ्तार

बक्सर स्टेशन पर छापेमारी कर रेल पुलिस ने सीमांचल एक्सप्रेस की एस-4 बाेगी से 259.170 लीटर शराब जब्त कर ली. मौके पर सात शराब तस्करों को गिरफ्तार किया गया.

विज्ञापन

संवाददाता, पटना : दिल्ली के आनंद विहार से जाेगबनी जाने वाली सीमांचल एक्सप्रेस से शराब की खेप लायी जा रही थी. लेकिन, शराब को बीच में उतारने की योजना जानकर रेल पुलिस ने बक्सर स्टेशन पर ही छापेमारी की और एस-4 बाेगी में सवार बेटिकट सात शराब तस्करों को पकड़ लिया. साथ ही बोगी में शौचालय व अन्य जगहों पर छिपा कर रखी गयी शराब की खेप को जब्त कर लिया. इन लोगों के पास से पुलिस ने 259.170 लीटर शराब जब्त की है, जिसकी कीमत करीब 2.59 लाख रुपये है. शराब की खेप यूपी से लायी गयी थी. पकड़े गये तस्करों में नेऊरा का विकास कुमार, आरा का टुन्ना कुमार, वैशाली के जंदाहा के टुन्ना कुमार व अमरेश कुमार, मनेर का अक्षय कुमार, भोजपुर जिले के जमीरा का विश्वकर्मा कुमार, उदवंतनगर का पप्पू कुमार व इब्राहिम नगर निवासी अभिषेक कुमार शामिल हैं.

बक्सर में ट्रेन रुकवा कर की गयी छापेमारी

सूचना मिलने के बाद यूपी से बिहार में ट्रेन प्रवेश करते ही रेल पुलिस सक्रिय हो गयी. सीमांचल एक्सप्रेस बक्सर स्टेशन पर नहीं रुकती है. रेल पुलिस ने रेलवे प्रशासन से बात कर ट्रेन को बक्सर स्टेशन पर रुकवाया. इसके बाद दानापुर रेल डीएसपी प्रशांत कुमार के नेतृत्व में टीम ने एक-एक बोगी की तलाशी ली. इस दौरान एस-4 में रहे सात शराब तस्करों को पकड़ लिया गया. साथ ही शराब की खेप बरामद कर ली गयी. छापेमारी टीम में आरा, बक्सर,दानापुर, बिहटा व अन्य रेल थानों के 50 पुलिस पदाधिकारी व जवान शामिल थे. रेल एसपी एएस ठाकुर ने सात तस्करों को शराब की खेप के साथ गिरफ्तार किया गया है. ये लोग उत्तरप्रदेश से बिहार में शराब की खेप लेकर आ रहे थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SANJAY KUMAR SING

लेखक के बारे में

By SANJAY KUMAR SING

SANJAY KUMAR SING is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन