ePaper

आइआइटी पटना के 21 फैकल्टी स्टैनफोर्ड की विश्व के टॉप दो प्रतिशत वैज्ञानिकों की सूची में शामिल

Updated at : 23 Sep 2025 6:26 PM (IST)
विज्ञापन
आइआइटी पटना के 21 फैकल्टी स्टैनफोर्ड की विश्व के टॉप दो प्रतिशत वैज्ञानिकों की सूची में शामिल

आइआइटी पटना के 21 प्राध्यापक विश्व के प्रतिष्ठित स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय व एल्सेवियर द्वारा जारी 2025 की ‘विश्व के शीर्ष दो प्रतिशत वैज्ञानिकों’ की सूची में सम्मिलित हुए हैं.

विज्ञापन

संवाददाता, पटना

आइआइटी पटना के 21 प्राध्यापक विश्व के प्रतिष्ठित स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय व एल्सेवियर द्वारा जारी 2025 की ‘विश्व के शीर्ष दो प्रतिशत वैज्ञानिकों’ की सूची में सम्मिलित हुए हैं. इस सूची में संस्थान के निदेशक प्रो टीएन सिंह भी शामिल हैं. आइआइटी पटना के 21 संकाय सदस्य विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट शोध व नवाचार के लिए विश्व स्तर पर पहचान बना रहे हैं. यह उपलब्धि संस्थान की शोध क्षमता, गुणवत्ता और वैश्विक प्रभाव को उजागर करती है. आइआइटी पटना के निदेशक प्रो टीएन सिंह ने इस उपलब्धि पर गर्व व्यक्त करते हुए कहा कि यह हमारे संस्थान के लिए अत्यंत सम्मान की बात है कि हमारे 21 संकाय सदस्य विश्व के शीर्ष दो प्रतिशत वैज्ञानिकों की इस प्रतिष्ठित सूची में शामिल हुए हैं. यह हमारी शिक्षा और अनुसंधान के प्रति प्रतिबद्धता व उत्कृष्टता का प्रमाण है. हम भविष्य में और भी उत्कृष्टता हासिल करने के लिए तत्पर हैं.

आइआइटी पटना के ये लोग सूची में शामिल हैं

प्रो टीएन सिंह : पृथ्वी विज्ञान एवं सिविल इंजीनियरिंग (निदेशक)

प्रो अवलेंद्र कुमार ठाकुर : भौतिकी

डॉ रिचा चौधरी : मानविकी एवं सामाजिक विज्ञान

डॉ प्रतिभामय सी दास : गणित

डॉ सुरजीत कुमार पाल : मेकैनिकल इंजीनियरिंग

डॉ श्रीपर्णा साहा : कंप्यूटर विज्ञान एवं इंजीनियरिंग

प्रो नवीन कुमार निश्चल : भौतिकी

डॉ मनोरंजन कर : भौतिकी

डॉ उदित सतीजा : विद्युत इंजीनियरिंग

डॉ रंजन कुमार बेहरा : विद्युत इंजीनियरिंग

प्रो कराली पात्रा : मेकैनिकल इंजीनियरिंग

डॉ अनुप कुमार केशरी : धातुकर्म एवं सामग्री इंजीनियरिंग

प्रो मनबेंद्र पाठक : मेकैनिकल इंजीनियरिंग

डॉ ऋषि राज : मेकैनिकल इंजीनियरिंग

डॉ सुधीर विष्णु जयाराम कुमार : विद्युत इंजीनियरिंग

डॉ सौम्य जे राय : भौतिकी

डॉ देबजित शर्मा : रसायन विज्ञान

डॉ दया सागर गुप्ता : विद्युत इंजीनियरिंग

डॉ अनिर्बन भट्टाचार्य : मेकैनिकल इंजीनियरिंग

डॉ महेश कुमार एच कोलेकर : विद्युत इंजीनियरिंग

डॉ आसिफ इकबाल : कंप्यूटर विज्ञान एवं इंजीनियरिंग

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ANURAG PRADHAN

लेखक के बारे में

By ANURAG PRADHAN

ANURAG PRADHAN is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन