बाढ़ से निबटने के लिए जिलों में NDRF की 16 टीमें तैनात, टीम में गोताखोर, तैराक व मेडिकल स्टाफ मौजूद

पटना : बाढ़ से निबटने के लिए 9वीं वाहिनी एनडीआरएफ बिहटा, पटना की 16 टीमों को बिहार राज्य के अलग-अलग जिलों में तैनात किया गया है. पश्चिम चंपारण (बेतिया), पूर्वी चंपारण (मोतिहारी), गोपालगंज, कटिहार, अररिया, सुपौल, किशनगंज, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, मधुबनी तथा सारण जिलों में तैनात किया गया है.
पटना : बाढ़ से निबटने के लिए 9वीं वाहिनी एनडीआरएफ बिहटा, पटना की 16 टीमों को बिहार राज्य के अलग-अलग जिलों में तैनात किया गया है. पश्चिम चंपारण (बेतिया), पूर्वी चंपारण (मोतिहारी), गोपालगंज, कटिहार, अररिया, सुपौल, किशनगंज, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, मधुबनी तथा सारण जिलों में तैनात किया गया है.
कमाडेंट विजय सिन्हा ने बताया कि बिहार राज्य आपदा प्रबंधन विभाग की मांग पर पश्चिम चंपारण (बेतिया), पूर्वी चंपारण (मोतिहारी), गोपालगंज, कटिहार, अररिया, सुपौल, किशनगंज, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, मधुबनी तथा सारण जिलों में तैनात किया गया है. गोपालगंज में तीन टीमें, बेतिया, मोतिहारी, सारण में दो-दो टीमें तथा अन्य जिलों में एक-एक टीम तैनात की गयी है.
सभी टीमें अत्याधुनिक बाढ़ बचाव उपकरण, कटिंग टूल्स और उपकरण, संचार उपकरण, मेडिकल फर्स्ट रेस्पांडर किट, डीप डाइविंग सेट, इनफ्लैटेबल लाइटिंग टावर आदि से लैस है. टीमों में कुशल गोताखोर, तैराक और मेडिकल स्टाफ मौजूद हैं, जो कि बाढ़ की आपदा के दौरान राहत व बचाव कार्य में लोगों को हर संभव मदद पहुंचाने में सक्षम एवं तत्पर हैं.
कमांडेंट सिन्हा ने बताया कि इस वर्ष बाढ़ राहत-बचाव ऑपेरशन के दौरान एनडीआरएफ के हमारे बचावकर्मी कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के सुरक्षात्मक दिशा-निर्देश और प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन कर रहे हैं. समुदाय के लोगों को भी कोविड-19 से सुरक्षात्मक उपायों को पालन करने के लिए जागरूक एवं प्रोत्साहित कर रहे हैं.
कोरोना वायरस को ध्यान में रखते हुए एनडीआरएफ के कार्मिकों को पीपीई, मास्क, फेस शील्ड, फैब्रिकेटेड फेस हुड कवर, सेनेटाइजर, हैंड वाश, सोडियम हाइपोक्लोराइट आदि दिया गया है. एनडीआरएफ के प्रभारी अधिकारी और टीम कमांडर्स तैनाती वाले जिलों में जिला प्रशासन से कुशल समन्वय व तालमेल स्थापित कर बाढ़ प्रभावित इलाके में निरतर रेकी कर रहे हैं, ताकि आवश्यकतानुसार जरूरतमंद लोगों को तुरंत मदद पहुंचाया जा सके.
Posted By : Kaushal Kishor
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




