पटना सिटी : मसाला मिल में लगी आग पांच लाख की संपत्ति खाक
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

पटना सिटी : आलमगंज थाना क्षेत्र के गुलजारबाग हाट सब्जी मंडी के समीप में स्थित मसाला पिसाई मिल में शनिवार को तड़के लगी आग में पांच लाख रुपये से अधिक की संपत्ति जल कर नष्ट हो गयी. सूचना पाकर मौके पर पहुंची फायर यूनिट ने एक घंटे की मशक्कत के बाद आग बुझाने में सफलता […]
विज्ञापन
पटना सिटी : आलमगंज थाना क्षेत्र के गुलजारबाग हाट सब्जी मंडी के समीप में स्थित मसाला पिसाई मिल में शनिवार को तड़के लगी आग में पांच लाख रुपये से अधिक की संपत्ति जल कर नष्ट हो गयी. सूचना पाकर मौके पर पहुंची फायर यूनिट ने एक घंटे की मशक्कत के बाद आग बुझाने में सफलता पायी. अगलगी का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है. संभावना जतायी जा रही है कि शॉर्ट सर्किट से आगलगी की घटना हुई होगी.
सबसे सुखद बात यह थी कि आग को बुझाने का कार्य समय पर प्रारंभ हो जाने की स्थिति में आसपास की दुकानें बच गयी. पीड़ित कारोबारी सोनू ने बताया कि सुबह लगभग तीन बजे समीप के आलू प्याज के दुकानदार पप्पू ने फोन कर कह सूचना दी कि मिल में आग लग गयी है. इसके बाद वह नीम की भट्ठी स्थित घर से दुकान पर पहुंचे तो देखा कि दुकान में आग है.
स्थानीय लोग बुझाने का प्रयास कर रहे हैं. उसने दुकान का किवाड़ में लगे ताला को खोलना चाहा, लेकिन नहीं खुला, फिर किवाड़ को तोड़ कर आग बुझाने का कार्य कराया गया. पीड़ित के अनुसार अगलगी की इस घटना में मिल में रखे बेसन, हल्दी, लाल मिर्च, काली मिर्च, गरम मसाला समेत अन्य मसाला जल कर नष्ट हो गये. पीड़ित ने बताया कि आगलगी में मिल का मोटर, चक्की, इन्वर्टर व बैटरी समेत अन्य सामान जल कर नष्ट हो गये. पीड़ित के अनुसार लगभग पांच लाख रुपये से अधिक की संपत्ति का नुकसान हुआ है. फायर कर्मियों ने बताया कि लगभग सवा तीन बजे के आसपास में सूचना मिली.
सूचना पाकर मौके पर दो फायर यूनिट एक बड़ा व एक छोटा आग बुझाने पहुंचा, फायर अफसर सुरेंद्र सिंह ने बताया कि अगलगी का कारण स्पष्ट नहीं है. लेकिन प्रारंभिक पड़ताल में संभावना है कि शॉर्ट सर्किट से आगलगी की घटना हुई होगी. फायर कर्मियों ने बताया कि लगभग एक घंटे के अंदर आग को बुझा दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










