पटना : इपीएफओ ने जालसाजों से किया अलर्ट, कहा-करें केस

Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 19 Feb 2020 8:29 AM

विज्ञापन

पटना : कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (इपीएफओ) ने अपने सदस्याें को अलर्ट जारी किया है. इपीएफओ ने अपने सदस्यों को वेबसाइट, टेली कॉल्स, एसएमएस, इमेल, सोशल मीडिया के फेक ऑफर्स से सावधान किया है. इपीएफओ ने अपने सदस्यों से कहा कि अगर कोई आपसे कोई काम करने के लिए बैंक में पैसा जमा करने को […]

विज्ञापन
पटना : कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (इपीएफओ) ने अपने सदस्याें को अलर्ट जारी किया है. इपीएफओ ने अपने सदस्यों को वेबसाइट, टेली कॉल्स, एसएमएस, इमेल, सोशल मीडिया के फेक ऑफर्स से सावधान किया है. इपीएफओ ने अपने सदस्यों से कहा कि अगर कोई आपसे कोई काम करने के लिए बैंक में पैसा जमा करने को कहे, तो सतर्क हो जाएं, क्योंकि जालसाज आपको अपने जाल में फंसा कर पैसे एेंठ सकते हैं.
अत: ऐसे लोगों के खिलाफ एफआइआर कराएं. इपीएफओ को लगातार यह जानकारी मिल रही थी कि जालसाज इपीएफओ के अधिकारी बता सदस्यों को फोन कर बैंकों में पैसा जमा करने को निर्देश दे रहे थे. इस तरह की घटना को लेकर इपीएफओ ने यह कदम उठाया है.
कोई भी जानकारी फोन पर न बताएं : इपीएफओ के साहयक आयुक्त रजनी कांत सिन्हा ने बताया कि फर्जी ऑफर्स आपसे क्लेम सेटलमेंट, एडवांस, अधिक पेंशन या कोई अन्य सर्विस के लिए किसी को बैंक में रकम जमा करने को कहें, तो इससे सतर्क रहें. उन्होंने कहा कि वे आधार नंबर, पैन, बैंक डिटेल्स से जुड़ी किसी प्रकार की व्यक्तिगत जानकारी किसी से फोन पर साझा न करें. सिन्हा नेबताया कि इपीएफओ ने पीएफ सदस्यों को यूनिवर्सल अकाउंट नंबर(यूएएन) नंबर भी साझा करने से मना किया है. इपीएफओ अपने सदस्यों से फोन पर पैन, आधार नंबर या बैंक डिटेल्स से जुड़ी कोई भी जानकारी नहीं मांगता है.
यहां करें शिकायत
आपके पास सीधे तौर पर
इपीएफओ से संपर्क करने का भी विकल्प है.
इपीएफओ का टोल फ्री नंबर 1800118005 है, जो सातों दिन 24 घंटे तक खुला रहता है.
इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को तत्काल दें और इपीएफओ कार्यालय को भी सूचना दें.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन