ePaper

दिल्ली चुनाव परिणाम का बिहार पर नहीं होगा असर: सुशील मोदी

Updated at : 12 Feb 2020 8:53 AM (IST)
विज्ञापन
दिल्ली चुनाव परिणाम का बिहार पर नहीं होगा असर: सुशील मोदी

पटना : उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने ट्वीट कर कहा है कि दिल्ली चुनाव परिणाम का बिहार पर कोई असर नहीं होगा. जनता ने भाजपा को मुख्य विरोधी दल की भूमिका सौंपी है, हम जनता के फैसले का आदर करते हैं. उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए लिखा है कि लगातार 15 साल दिल्ली में […]

विज्ञापन
पटना : उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने ट्वीट कर कहा है कि दिल्ली चुनाव परिणाम का बिहार पर कोई असर नहीं होगा. जनता ने भाजपा को मुख्य विरोधी दल की भूमिका सौंपी है, हम जनता के फैसले का आदर करते हैं.
उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए लिखा है कि लगातार 15 साल दिल्ली में सरकार चलाने वाली कांग्रेस का इस बार खाता तक नहीं खुल सका. लेकिन, बिहार में कांग्रेस व महागठबंधन के लोग दूसरों की जीत पर खुश हो रहे हैं. नकारात्मकता में जीने वाले अपना फूटा कटोरा देखने के बजाय दूसरों के आधा खाली पात्र पर भी जश्न मना सकते हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन