बैग में 6 लाख लेकर जा रहे युवक को पुलिस ने पकड़ा

Updated at : 11 Feb 2020 6:35 AM (IST)
विज्ञापन
बैग में 6 लाख लेकर जा रहे युवक को पुलिस ने पकड़ा

पटना : कोतवाली थाना क्षेत्र की पुलिस ने बैग में रख कर 6 लाख, 22 हजार रुपये लेकर जा रहे एक युवक को पकड़ा है. युवक का नाम अर्जुन यादव है और वह गर्दनीबाग थाना क्षेत्र का रहने वाला है. जानकारी के अनुसार सोमवार की दोपहर पुलिस वाहन चेकिंग अभियान चला रही थी. मोटरसाइकिल से […]

विज्ञापन

पटना : कोतवाली थाना क्षेत्र की पुलिस ने बैग में रख कर 6 लाख, 22 हजार रुपये लेकर जा रहे एक युवक को पकड़ा है. युवक का नाम अर्जुन यादव है और वह गर्दनीबाग थाना क्षेत्र का रहने वाला है. जानकारी के अनुसार सोमवार की दोपहर पुलिस वाहन चेकिंग अभियान चला रही थी. मोटरसाइकिल से जा रहे अर्जुन को रोक उसकी बैग की तलाशी ली, तो उसमें रुपये मिले.

पूछताछ के दौरान अर्जुन ने बताया कि वह सत्यम ग्रुप टेक्सटाइल कंपनी में काम करता है, कलेक्शन कर रुपये को कंपनी में जमा कराने जा रहा था. कोतवाली थाना प्रभारी रामाशंकर सिंह ने बताया कि संदेह के आधार पर युवक को पकड़ा गया है. युवक के पास इतने रुपये कहां से आये और रुपये कहां लेकर जा रहा था, इस मामले की जांच के लिए आयकर विभाग को सौंप दिया गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन