पटना : जदयू ने पोस्टर में जिन्न के बहाने लालू पर साधा निशाना

पटना : जदयू ने बुधवार को पटना के कई क्षेत्रों में पोस्टर लगाकर ‘जिन्न’ के बहाने राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद पर निशाना साधा है. इस पोस्टर में लालू के साथ जिन्न को भी दिखाया गया है और लालू प्रसाद से जिन्न कह रहा है, ‘अब तेरी बातों बातों में नहीं आने वाला.’ इस […]
पटना : जदयू ने बुधवार को पटना के कई क्षेत्रों में पोस्टर लगाकर ‘जिन्न’ के बहाने राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद पर निशाना साधा है. इस पोस्टर में लालू के साथ जिन्न को भी दिखाया गया है और लालू प्रसाद से जिन्न कह रहा है, ‘अब तेरी बातों बातों में नहीं आने वाला.’
इस पोस्टर में नीतीश और लालू सरकार की तुलना भी की गयी है. पोस्टर के आधे हिस्से में लालू की बातचीत पर बिहार की जनता को यह कहते हुए दिखाया गया है, ‘जब रखवाले ही चोरी करने लगे तो इसे सीनाजोरी कहते हैं.’साथ ही लालू के साथ शहाबुद्दीन और राजबल्लभ को सलाखों के पीछे दिखाया गया है. वहीं, भाजपा प्रवक्ता निखिल आनंद ने राजद के स्तर से पोस्टर लगाये जाने पर कहा है कि अब राजद का जिन्न निकलने का दौर खत्म हो गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










