पटना : सात फरवरी को जारी होगी विधानसभा की अंतिम मतदाता सूची
Updated at : 04 Feb 2020 8:57 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : निर्वाचन आयोग द्वारा शुक्रवार को राज्य के सभी 243 विधानसभा क्षेत्रों की मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जायेगा. मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन की तैयारी पूरी हो चुकी है. इस सूची के आधार पर ही बिहार विधानसभा का आम निर्वाचन नवंबर में कराया जायेगा. इस सूची के आंकड़ों से राजनीतिक दल और […]
विज्ञापन
पटना : निर्वाचन आयोग द्वारा शुक्रवार को राज्य के सभी 243 विधानसभा क्षेत्रों की मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जायेगा. मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन की तैयारी पूरी हो चुकी है. इस सूची के आधार पर ही बिहार विधानसभा का आम निर्वाचन नवंबर में कराया जायेगा.
इस सूची के आंकड़ों से राजनीतिक दल और स्वतंत्र प्रत्याशी अपनी चुनावी रणनीति तैयार कर सकते हैं. आयोग द्वारा मतदाता सूची के अपडेशन को लेकर राज्य के मतदाताओं से आवेदनपत्र की मांग के साथ दावा-आपत्ति की मांग का काम पूरा किया जा चुका है. राज्य के मतदाताओं से 15 दिसंबर, 2019 तक दावा- आपत्ति लिया जा चुका है. विधानसभा आम चुनाव के लिए यह अंतिम सूची होगी. इस सूची में अब मामूली मतदाताओं का नाम ही बाद में जुट पायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




