पटना सिटी : दैनिक वेतनभोगी आज निगम में करेंगे प्रदर्शन

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 03 Feb 2020 9:11 AM

विज्ञापन

पटना सिटी : पटना नगर निगम में दैनिक कर्मियों के वेतन रोकने व सेवा मुक्त करने से नाराज दैनिक कर्मियों ने पटना नगर निगम कामगार यूनियन के बैनर तले निगम सिटी व अजीमाबाद अंचल में रविवार को भी बैठक की. अध्यक्षता यूनियन के महासचिव रामयतन प्रसाद ने की. प्रधान कार्यालय में सोमवार को प्रस्तावित घेराव […]

विज्ञापन
पटना सिटी : पटना नगर निगम में दैनिक कर्मियों के वेतन रोकने व सेवा मुक्त करने से नाराज दैनिक कर्मियों ने पटना नगर निगम कामगार यूनियन के बैनर तले निगम सिटी व अजीमाबाद अंचल में रविवार को भी बैठक की.
अध्यक्षता यूनियन के महासचिव रामयतन प्रसाद ने की. प्रधान कार्यालय में सोमवार को प्रस्तावित घेराव व प्रदर्शन में शामिल होने का फैसला लिया गया. साथ ही सभी अंचल के वार्ड में कार्यरत दैनिक कर्मी हड़ताल पर रहने का भी निर्णय लिया गया. बैठक में यूनियन के सचिव अर्जुन प्रसाद जायसवाल, सह सचिव धर्मवीर कुमार, सन्नी कुमार, राजू प्रसाद, मो आजम, सोनू, मालती देवी, रामदेव सिंह, मो आजाद व माले के आत्माराम समेत अन्य उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन