पटना : समाज सुधारक और कुशल राजनेता थे जगदेव प्रसाद
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

पटना : शिक्षा मंत्री कृष्णनंदन वर्मा ने कहा कि जगदेव प्रसाद कुशल राजनेता के साथ-साथ समाज सुधारक भी थे. जगदेव बाबू ने जीवन भर दलित, शोषित व वंचितों के उत्थान के लिए संघर्ष किया. शिक्षा मंत्री रविवार को अखिल भारतीय युवा कुशवाहा महासभा की ओर से आयोजित अमर शहीद जगदेव प्रसाद की 98वीं जयंती समारोह […]
विज्ञापन
पटना : शिक्षा मंत्री कृष्णनंदन वर्मा ने कहा कि जगदेव प्रसाद कुशल राजनेता के साथ-साथ समाज सुधारक भी थे. जगदेव बाबू ने जीवन भर दलित, शोषित व वंचितों के उत्थान के लिए संघर्ष किया. शिक्षा मंत्री रविवार को अखिल भारतीय युवा कुशवाहा महासभा की ओर से आयोजित अमर शहीद जगदेव प्रसाद की 98वीं जयंती समारोह को संबोधित कर रहे थे.
विधायक उमेश कुशवाहा ने कहा कि जगदेव बाबू शोषितों व वंचितों के उत्थान के लिए संघर्ष करते हुए अपने जान को निछावर कर दिये. समारोह की अध्यक्षता करते हुए महासभा के युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ शक्ति कुमार शोला ने कहा कि मुख्यमंत्री अमर शहीद जगदेव प्रसाद के सपनों को धरातल पर उतारने का काम कर रहे हैं. मौके पर पूर्व विधायक सूर्यदेव त्यागी, पूर्व मंत्री रेणु कुशवाहा, महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिव शरण कुशवाहा सहित दर्जनों ने अपने विचार व्यक्त किये.
दी गयी श्रद्धांजलि : शहीद स्व जगदेव प्रसाद के जन्मदिवस पर चितकोहरा चौराहा में आयोजित राजकीय समारोह में पथ निर्माण मंत्री नंद किशोर यादव ने भावभीनी श्रद्धांजलि दी. अवसर पर शिक्षा मंत्री कृष्णनंदन प्रसाद वर्मा, उद्योग मंत्री श्याम रजक, डीएम कुमार रवि, उप विकास आयुक्त सुहर्ष भगत मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










