पटना : जदयू का प्रशिक्षण शिविर कल से राजगीर में
Updated at : 21 Jan 2020 8:43 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : जदयू का राजगीर में दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर 22 और 23 जनवरी को आयोजित होगा. प्रशिक्षण शिविर में पार्टी के चार साै मास्टर ट्रेनरों को प्रशिक्षण दिया जायेगा. ट्रेनिंग पाने के बाद सभी मास्टर ट्रेनर राज्य के 72 हजार बूथ अध्यक्ष व सचिवों को प्रशिक्षित करेंगे. शिविर में आये पार्टी नेताओं को राष्ट्रीय […]
विज्ञापन
पटना : जदयू का राजगीर में दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर 22 और 23 जनवरी को आयोजित होगा. प्रशिक्षण शिविर में पार्टी के चार साै मास्टर ट्रेनरों को प्रशिक्षण दिया जायेगा. ट्रेनिंग पाने के बाद सभी मास्टर ट्रेनर राज्य के 72 हजार बूथ अध्यक्ष व सचिवों को प्रशिक्षित करेंगे. शिविर में आये पार्टी नेताओं को राष्ट्रीय महासचिव संगठन सांसद आरसीपी सिंह प्रशिक्षण देंगे.
सूत्रों के मुताबिक 28 जनवरी को पटना में दल के सभी जिलाध्यक्षों की बैठक हो सकती है. इस बैठक को राष्ट्रीय अध्यक्ष मुख्यमंत्री नीतीश कुमार संबोधित करेंगे. प्रशिक्षण शिविर में सभी प्रकोष्ठों के अध्यक्षों व जिलाध्यक्षों समेत चार सौ कार्यकर्ताओं व नेताओं को ट्रेनिंग दी जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




