मानव शृंखला को राजद ने बतायी नौटंकी

लालू-राबड़ी और तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर सरकार पर किया प्रहार पटना : जल-जीवन-हरियाली अभियान सहित रविवार को आयोजित होने वाली मानव शृंखला को राजद ने नौटंकी बताया है. इस संबंध में राजद प्रमुख लालू प्रसाद, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी ने शनिवार को ट्वीट कर इसका विरोध किया है.साथ ही इसे […]
- लालू-राबड़ी और तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर सरकार पर किया प्रहार
पटना : जल-जीवन-हरियाली अभियान सहित रविवार को आयोजित होने वाली मानव शृंखला को राजद ने नौटंकी बताया है. इस संबंध में राजद प्रमुख लालू प्रसाद, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी ने शनिवार को ट्वीट कर इसका विरोध किया है.साथ ही इसे गरीबों के पैसे का दुरुपयोग बताया है. लालू प्रसाद ने अपनी ट्वीट में लिखा है, ‘जल, जीवन, हरियाली’ की नौटंकी करने वाले पहले यह बतावें किसके संरक्षण में विगत 15 वर्ष में बिहार के कुआं, आहर, नहर, पइन, पोखर व तालाबों काे अतिक्रमण कर बर्बाद किया गया? जंगलों को किसने कटवाया? तटबंध का पैसा कौन चूहा खाया?
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




