बीजेपी ने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को मानव शृंखला में भाग लेने का दिया निर्देश, सभी वर्गों से की अपील
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :17 Jan 2020 4:50 PM (IST)
विज्ञापन

पटना : बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी व बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल ने बीजेपी की सभी जिला से लेकर मंडल इकाइयों, मंच और मोरचा के कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया है कि 19 जनवरी को 11.30 से 12 बजे तक आयोजित मानव शृंखला में पूरी तत्परता से बड़ी संख्या में भाग लें […]
विज्ञापन
पटना : बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी व बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल ने बीजेपी की सभी जिला से लेकर मंडल इकाइयों, मंच और मोरचा के कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया है कि 19 जनवरी को 11.30 से 12 बजे तक आयोजित मानव शृंखला में पूरी तत्परता से बड़ी संख्या में भाग लें और आयोजन को सफल बनाएं. नेता द्वय ने सभी व्यापारियों, दुकानदार भाइयों, ठेला, रिक्शा, टेंपो चालकों से भी अपील की है कि अपनी-अपनी दुकानों, टेंपो स्टैंड आदि के सामने खड़ा हो कर मानव शृंखला का हिस्सा बनें और आयोजन को सफल बनाने में सहयोग करें.
सुशील मोदी ने कहा कि जल-जीवन-हरियाली, बाल विवाह निषेद्य और नशा मुक्ति के अभियान को लेकर आयोजित मानव शृंखला का मकसद अभियान से जन-जन को जोड़ना है. अगले तीन साल में जन-जीवन-हरियाली अभियान पर सरकार 24,500 करोड़ रुपये खर्च कर तालाब, पोखर, आहर, पईन आदि का जीर्णोद्धार करेगी. रिमोट सेंसिंग के जरिये अब तक एक लाख 43,293 तालाब और तीन लाख 13,230 कुएं की पहचान कर उनमें से अतिक्रमित 80 प्रतिशत का निरीक्षण कर मुक्त करने की कार्रवाई की जा रही है. साथ ही आठ करोड़ से अधिक पौधरोपण कर हरित आवरण में अभिवृद्धि, वर्षा जल का संचयन और भू-जलस्तर को रिचार्ज किया जायेगा.
उन्होंने कहा कि वैश्विक स्तर पर हो रहे जलवायु परिवर्तन से मुकाबले के लिए बिहार की यह मुहिम देश में मिसाल बनेगी. साथ ही कहा कि इससे पहले भी नशा मुक्ति और दहेज प्रथा-बाल विवाह निषेद्य के मुद्दे को लेकर आयोजित मानव शृंखला करोड़ों लोगों की सहभागिता से सफल रहा है. इस बार पहले से अधिक संख्या में समाज के सभी वर्गों के लोग मानव शृंखला में शामिल होकर पिछले वर्षों के रिकार्ड को भी तोड़ेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




