पटना : आरक्षण टिकट वाले यात्री हुए परेशान

Updated at : 14 Jan 2020 8:56 AM (IST)
विज्ञापन
पटना : आरक्षण टिकट वाले यात्री हुए परेशान

पटना : बिहार पुलिस भर्ती परीक्षा के परीक्षार्थियों से सोमवार की सुबह तक पटना जंक्शन अस्त-व्यस्त रहा. सुबह के 10 बजे तक पटना जंक्शन से मुगलसराय, गया, झाझा, हावड़ा आदि जगहों के लिए रवाना होने वाली ट्रेनों में परीक्षार्थियों का कब्जा था. इससे आरक्षण टिकट वाले यात्रियों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी. परेशान यात्रियों ने […]

विज्ञापन
पटना : बिहार पुलिस भर्ती परीक्षा के परीक्षार्थियों से सोमवार की सुबह तक पटना जंक्शन अस्त-व्यस्त रहा. सुबह के 10 बजे तक पटना जंक्शन से मुगलसराय, गया, झाझा, हावड़ा आदि जगहों के लिए रवाना होने वाली ट्रेनों में परीक्षार्थियों का कब्जा था.
इससे आरक्षण टिकट वाले यात्रियों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी. परेशान यात्रियों ने जंक्शन के डिप्टी स्टेशन मास्टर से लेकर डीआरएम कार्यालय तक शिकायत की. लेकिन, परीक्षार्थियों की भीड़ के सामने आरपीएफ की टीम मूकदर्शक बनी रही. इन एक्सप्रेस ट्रेनों में परीक्षार्थी स्लीपर से लेकर एसी फर्स्ट, सेकेंड व थर्ड एसी डिब्बे में सवार हो गये, जिससे डिब्बे में पांव रखने तक की जगह नहीं थी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन