ePaper

दिल्ली विधानसभा चुनाव अपने बलबूते लड़ेगी जदयू, नीतीश कुमार चुनाव प्रचार में करेंगे सक्रिय हिस्सेदारी

Updated at : 06 Jan 2020 8:38 PM (IST)
विज्ञापन
दिल्ली विधानसभा चुनाव अपने बलबूते लड़ेगी जदयू, नीतीश कुमार चुनाव प्रचार में करेंगे सक्रिय हिस्सेदारी

नयी दिल्ली : बिहार में भाजपा के साथ गठबंधन में सत्तारुढ़ जनता दल यूनाईटेड (जदयू) पार्टी, दिल्ली विधानसभा चुनाव अपने बलबूते लड़ेगी. जदयू के वरिष्ठ नेता और बिहार सरकार में मंत्री संजय झा ने सोमवार को बताया कि पार्टी नेतृत्व ने दिल्ली विधानसभा चुनाव पूरे दमखम से लड़ने का फैसला किया है. उल्लेखनीय है कि […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : बिहार में भाजपा के साथ गठबंधन में सत्तारुढ़ जनता दल यूनाईटेड (जदयू) पार्टी, दिल्ली विधानसभा चुनाव अपने बलबूते लड़ेगी. जदयू के वरिष्ठ नेता और बिहार सरकार में मंत्री संजय झा ने सोमवार को बताया कि पार्टी नेतृत्व ने दिल्ली विधानसभा चुनाव पूरे दमखम से लड़ने का फैसला किया है.

उल्लेखनीय है कि चुनाव आयोग ने दिल्ली में आठ फरवरी को विधानसभा चुनाव कराने की घोषणा की है. जदयू की दिल्ली इकाई के प्रभारी झा ने कहा कि पार्टी अध्यक्ष और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दिल्ली प्रदेश इकाई के अनुरोध पर राज्य में अपने बलबूते चुनाव लड़ने पर सहमति जतायी है. दिल्ली विधानसभा की सभी 70 सीटों पर उम्मीदवार उतारने के सवाल पर झा ने कहा, “जदयू नेतृत्व ने अभी यह तय नहीं किया है कि पार्टी कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेगी, सिर्फ इतना तय है कि जदयू अकेले चुनाव लड़ेगी.”

उन्होंने कहा कि दिल्ली में काफी अधिक संख्या में पूर्वांचली मतदाताओं के हितों की सालों से अनदेखी की जा रही है. झा ने कहा, “इस कमी को जदयू ही दूर कर सकती है. इसके मद्देनजर पार्टी पूरे दमखम से चुनाव लड़ेगी और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी चुनाव प्रचार में सक्रिय हिस्सेदारी करेंगे.’ उन्होंने बताया कि सीटों के निर्धारण और उम्मीदवारों के चयन के लिए आगामी शुक्रवार को वह दिल्ली प्रदेश इकाई के साथ बैठक कर जदयू की चुनावी रणनीति को अंतिम रूप देंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन