पटना : कुल जोड़ मिला के शासन घटिया : लालू प्रसाद
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

पटना : राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद ने अपने ट्विटर हैंडल पर अपने चिर- परिचित अंदाज में बिहार के सत्ता पक्ष पर हमला बोला है. लिखा है कि ‘एक गिरगिटिया दूसरा खिट्टपिट्टिया, कुल जोड़ मिला के शासन घटिया.’ अपने ट्विटर हैंडल पर एक खास हैशटैग भी दिया है. राबड़ी देवी अपने ट्विटर […]
विज्ञापन
पटना : राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद ने अपने ट्विटर हैंडल पर अपने चिर- परिचित अंदाज में बिहार के सत्ता पक्ष पर हमला बोला है. लिखा है कि ‘एक गिरगिटिया दूसरा खिट्टपिट्टिया, कुल जोड़ मिला के शासन घटिया.’ अपने ट्विटर हैंडल पर एक खास हैशटैग भी दिया है.
राबड़ी देवी अपने ट्विटर हैंडल पर रविवार को लिखा है कि ‘वे नफरत फैलाते हैं,हम प्यार. वे अलग करते हैं,हम साथ लाते हैं. ’ उन्होंने लिखा है कि ‘बिहार की बदहाली व विकास की मृत्यु पर गांव-गांव शोक सभा कर जनता को बताया जायेगा.’ उनकी ट्वीट के बाद प्रदेश की राजनीति अचानक गरमा गयी है. वैसे भी बिहार में राजद ने जदयू के एक पोस्टर के बदले लगातार तीन पोस्टर जारी कर रखे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










