जदयू ने फिर पोस्टर जारी कर राजद के शासनकाल को बताया कराहता बिहार

Updated:
विज्ञापन

पटना : जदयू ने शनिवार को एक बार फिर पोस्टर जारी कर राजद के शासनकाल और उसके पोस्टर पर निशाना साधा है. उसे कराहता बिहार बताया है. नये पोस्टर में एक तरफ राजद का शासनकाल दिखाया गया है. इसमें रुपये की थैली पर लेटे हुए लालू प्रसाद दिखाये गये हैं. वहीं, छाता लेकर भैंस चराते […]

विज्ञापन
पटना : जदयू ने शनिवार को एक बार फिर पोस्टर जारी कर राजद के शासनकाल और उसके पोस्टर पर निशाना साधा है. उसे कराहता बिहार बताया है. नये पोस्टर में एक तरफ राजद का शासनकाल दिखाया गया है. इसमें रुपये की थैली पर लेटे हुए लालू प्रसाद दिखाये गये हैं.
वहीं, छाता लेकर भैंस चराते लोग दिखाये गये हैं और उस तरफ जाते हुए कुछ लोग दिखाये गये हैं जिनकी पीठ पर वोट लिखा है. इस हिस्से का नाम कराहता बिहार रखा गया है. इसके ऊपर लिखा है- चरवाहा विद्यालय का आतंक. वहीं, शुक्रवार को राजद ने झूठ की टोकरी वाला पोस्टर जारी किया था. इसमें ‘टोकड़ी’ लिखने और नीति को ‘निति’ लिखने पर टिप्पणी की गयी है. इसमें लिखा गया है- शाब्दिक ज्ञान नहीं, राजनैतिक ज्ञान दे रहे.
खुशहाल मां-बच्चे को दिखाया
वहीं, दूसरी तरफ जदयू का शासनकाल दिखाया गया है. इसमें स्कूल जाती बच्चियां, खुशहाल किसान, वृद्धजन योजना के लाभार्थी और खुशहाल मां-बच्चे को दिखाया गया है. इस हिस्से को संवरता बिहार नाम दिया गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन