तीन दिनों तक कनकनी से राहत, फिर बढ़ेगी ठंड

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 05 Jan 2020 7:29 AM

विज्ञापन

पटना : शनिवार को सुबह से शाम तक आसमान में बादल छाये रहे. इससे पूरे दिन ठंड महसूस की गयी. वहीं, राजधानी सहित सूबे में पछुआ हवा चल रही है, जो बर्फीली ठंडक लिये आ रही है. इसके बावजूद पिछले तीन दिनों की तुलना में कम कनकनी महसूस की गयी. हालांकि, रविवार को आसमान में […]

विज्ञापन

पटना : शनिवार को सुबह से शाम तक आसमान में बादल छाये रहे. इससे पूरे दिन ठंड महसूस की गयी. वहीं, राजधानी सहित सूबे में पछुआ हवा चल रही है, जो बर्फीली ठंडक लिये आ रही है. इसके बावजूद पिछले तीन दिनों की तुलना में कम कनकनी महसूस की गयी.

हालांकि, रविवार को आसमान में हल्के बादल छा सकते हैं, पर धूप भी निकलेगी. मौसम विज्ञान केंद्र की मानें, तो अगले तीन दिनों तक आसमान साफ रहेगा. आठ से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिससे बादल छाने के साथ-साथ हल्की बारिश भी होने की संभावना है.
अधिकतम तापमान में साढ़े चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट : आसमान में बादल छाये होने से अधिकतम तापमान में साढ़े चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गयी.
शुक्रवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 22.6 डिग्री सेल्सियस था. लेकिन, शनिवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 18 डिग्री और न्यूनतम 12 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. अधिकतम व न्यूनतम तापमान में अंतर कम होने की वजह से दिन-रात सामान्य रूप से ठंड महसूस की गयी.
वहीं, गया का अधिकतम तापमान 21 डिग्री व न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस, भागलपुर का अधिकतम तापमान 21 डिग्री व न्यूनतम तापमान 13 डिग्री और पूर्णिया का अधिकतम तापमान 22 डिग्री व न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक आनंद शंकर ने बताया कि रविवार से आसमान साफ रहेगा, जिससे न्यूनतम तापमान में एक से तीन डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आयेगी. इससे रात में ठंड बढ़ेगी. वहीं, आठ जनवरी से हल्की बारिश भी होने की संभावना है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन