पटना : राजद की राज्य और जिला समितियों का होगा गठन

Updated at : 30 Dec 2019 8:52 AM (IST)
विज्ञापन
पटना : राजद की राज्य और जिला समितियों का होगा गठन

दोनों समितियों में अतिपिछड़ों और वंचितों को दिया जायेगा पार्टी का संवैधानिक आरक्षण पटना : झारखंड के विधानसभा चुनाव में सफलता हासिल करने के बाद उत्साहित राष्ट्रीय जनता दल जनवरी में राज्य समिति और जिला समिति का गठन करेगा. इसके लिए विचार मंथन प्रारंभ कर दिया गया है. पार्टी पहली बार अपनी इन दोनों समितियों […]

विज्ञापन
दोनों समितियों में अतिपिछड़ों और वंचितों को दिया जायेगा पार्टी का संवैधानिक आरक्षण
पटना : झारखंड के विधानसभा चुनाव में सफलता हासिल करने के बाद उत्साहित राष्ट्रीय जनता दल जनवरी में राज्य समिति और जिला समिति का गठन करेगा.
इसके लिए विचार मंथन प्रारंभ कर दिया गया है. पार्टी पहली बार अपनी इन दोनों समितियों में अतिपिछड़ों और वंचितों को 45 फीसदी आरक्षण देने जा रही है. लिहाजा इसमें पार्टी के रणनीतिकार अपना पूरा कौशल झौकेंगे ताकि कोई वर्ग नाखुश न हो. फिलहाल मकर संक्रांति के तत्काल बाद ये सांगठनिक निर्वाचन पूरा कर लिया जायेगा. जिला कमेटी में 45 और राज्य कमेटी में 85 पदाधिकारी तैनात किये जाने हैं. पार्टी ने पंचायत एवं अनुंडल स्तरीय सांगठनिक पदों में अतिपिछड़ों एवं दलितों को 45 फीसदी पद दे दिये हैं.
आधिकारिक जानकारी के मुताबिक 14 जनवरी के बाद से पार्टी के प्रस्तावित मुख्यमंत्री उम्मीदवार तेजस्वी प्रसाद को पूरे प्रदेश में घुमाने का कार्यक्रम है. इस दौरे के दौरान पार्टी के प्रदेशस्तरीय नेता भी भ्रमण कार्यक्रम रहेंगे. चुनाव से पहले ही पार्टी प्रदेश के प्रत्येक जिले में दस्तक देना चाहती है. इस दौरे का महत्व संगठन के लिहाज से खासा अहम होगा. इस दौरे के दौरान हाल ही में बनाये गये नये सदस्यों और सक्रिय सदस्यों की भूमिका भी तय की जायेगी. एक तरह से पार्टी सक्रिय सदस्यों की सांगठनिक क्षमता का आकलन भी करेगी. पार्टी सूत्रों के मुताबिक विभिन्न मसलों पर राज्य के सत्ताधारी दलों के खिलाफ आंदोलन भी छेड़ने जा रही है. फिलहाल इसकी रूपरेखा तैयार की जा रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन