ePaper

पटना : पांच घंटे से अधिक देर से उतरी स्पाइसजेट की चेन्नई वाली फ्लाइट

Updated at : 30 Dec 2019 8:01 AM (IST)
विज्ञापन
पटना : पांच घंटे से अधिक देर से उतरी स्पाइसजेट की चेन्नई वाली फ्लाइट

पटना : पटना के हवाई परिचालन पर खराब मौसम और गहरे धुंध का असर रविवार को भी दिखायी दिया. चेन्नई से आने वाली स्पाइसजेट की फ्लाइट SG323 निर्धारित समय दोपहर 12:20 बजे की बजाय 5:23 घंटे की देरी से शाम 5:43 बजे आयी. स्पाइसजेट की फ्लाइट SG376 बंबई से सुबह 9:25 बजे की बजाय 1:40 […]

विज्ञापन
पटना : पटना के हवाई परिचालन पर खराब मौसम और गहरे धुंध का असर रविवार को भी दिखायी दिया. चेन्नई से आने वाली स्पाइसजेट की फ्लाइट SG323 निर्धारित समय दोपहर 12:20 बजे की बजाय 5:23 घंटे की देरी से शाम 5:43 बजे आयी.
स्पाइसजेट की फ्लाइट SG376 बंबई से सुबह 9:25 बजे की बजाय 1:40 घंटे की देरी से दोपहर 11:05 बजे आयी. इसी तरह मुंबई से आने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट AI673 सुबह 10:20 बजे की जगह 1:23 घंटे की देरी से दोपहर 11.43 बजे पटना आयी. गो एयर की कोलकाता से आने वाली फ्लाइट G8761 दोपहर 2:45 बजे की बजाय 1:53 घंटे की देरी से शाम 4:38 बजे पटना एयरपोर्ट पर उतरी और लगभग उतने ही देरी से उड़ी. इसके अलावा पटना आने वाले पांच अन्य विमान भी देर से लैंड हुए. हालांकि इनकी देरी एक घंटे से कम रही.
फ्लाइट संख्या देरी (मिनट)
SG731 32
G8373 21
AI407 17
SG768 20
AI726 19
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन