31 दिसंबर से 2 जनवरी तक गंगा में नहीं चलेंगी निजी नावें
Updated at : 26 Dec 2019 9:28 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : 31 दिसंबर व 1 जनवरी के सेलिब्रेशन तथा प्रकाशोत्सव को देखते हुए जिला प्रशासन ने गंगा नदी में निजी नावों के परिचालन को प्रतिबंधित कर दिया है. पिछली बार की घटना से सबक लेते हुए निजी नावों को प्रतिबंधित किया गया है. यह प्रतिबंध 2 जनवरी तक रहेगा. वहीं, सरकारी नाव, गोताखोर तथा […]
विज्ञापन
पटना : 31 दिसंबर व 1 जनवरी के सेलिब्रेशन तथा प्रकाशोत्सव को देखते हुए जिला प्रशासन ने गंगा नदी में निजी नावों के परिचालन को प्रतिबंधित कर दिया है. पिछली बार की घटना से सबक लेते हुए निजी नावों को प्रतिबंधित किया गया है. यह प्रतिबंध 2 जनवरी तक रहेगा. वहीं, सरकारी नाव, गोताखोर तथा एक्सपर्ट नाविकों की ड्यूटी स्पेशल तौर पर लगायी गयी है. गोताखोर सरकारी नाव के साथ कलेक्ट्रेट घाट पर मौजूद रहेंगे. जिला प्रशासन ने इस संबंध में आपदा प्रबंधन को पत्र भेज दिया है.
एसडीआरएफ व एनडीआरएफ की होगी तैनाती : दरअसल प्रकाशोत्सव तथा नये साल के सेलिब्रेशन में गंगा घाटों पर काफी भीड़ होती है. लाेग नाव से इस पार से उस पार दियारा में जाते हैं.
इस दौरान किसी प्रकार की दुर्घटना को देखते हुए जिला प्रशासन ने प्राइवेट नावों का परिचालन बंद कर दिया है. वहीं गंगा नदी में सुरक्षा के लिए 31 दिसंबर से दो जनवरी तक एसडीआरएफ एवं एनडीआरएफ की तैनाती की गयी है. सुरक्षा की दृष्टि से जिला प्रशासन सारे प्रबंध कर रहा है.
वहीं प्रकाशोत्सव में शामिल होने आये श्रद्धालुओं को कोई असुविधा नहीं होगी. उनके लिए सरकारी नाव पर्याप्त मात्रा में चलेंगी. क्योंकि अधिकतर श्रद्धालु कंगन घाट जाते हैं. वह पटना सिटी के अन्य घाटों पर भी नाव से घूमते हैं. देश-विदेश से आ रहे श्रद्धालुओं की सुविधा का ख्याल रखते हुए सरकारी नाव और सुरक्षा के लिए एसडीआरएफ की व्यवस्था की गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




