लूटपाट करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, नौ गिरफ्तार
Updated at : 26 Dec 2019 8:16 AM (IST)
विज्ञापन

दानापुर : शाहपुर पुलिस ने पिछलों दिनों बस पड़ाव पर होटल मालिक से लूटपाट करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है. पुलिस ने नौ अपराधियों को देसी पिस्तौल, छह गोली व लूटी गयी बाइक और दो मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया गया है. बुधवार की शाम शाहपुर थाना में सिटी एसपी पश्चिम अभिनव कुमार ने […]
विज्ञापन
दानापुर : शाहपुर पुलिस ने पिछलों दिनों बस पड़ाव पर होटल मालिक से लूटपाट करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है. पुलिस ने नौ अपराधियों को देसी पिस्तौल, छह गोली व लूटी गयी बाइक और दो मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया गया है.
बुधवार की शाम शाहपुर थाना में सिटी एसपी पश्चिम अभिनव कुमार ने पत्रकारों को बताया कि सभी अपराधियों को शाहपुर थाना क्षेत्र के दियारा के हावसपुर गांव से गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार सभी अपराधी किसी डकैती की घटना को अंजाम देने के लिए जुटे थे.
पुलिस गुप्त सूचना मिलते ही त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी को गिरफ्तार कर लिया गया. गिरफ्तार अपराधियों में मनोहर कुमार, प्रेम कुमार, दीपक कुमार, कुणाल कुमार, सागर कुमार को हाबसपुर शिव मंदिर के पास से गिरफ्तार किया गया.
इनके पास से दो देसी पिस्तौल, छह गोली, दो मोबाइल बरामद किया गया. गिरफ्तार अपराधियों से पूछताछ में बताया कि लूटी कई बाइक का कारोबार करने वाले नीतीश कुमार, विरल राय, तेतर राय, आकाश कुमार को दो लूटी गयी बाइक के साथ गिरफ्तार किया गया. पिछले 16 दिसंबर की रात में बस पड़ाव पर होटल मालिक विनोद कुमार से पिस्तौल के बल पर लूटपाट करते हुए बाइक लेकर फरार हो गया था.
उक्त बाइक और रूपसपुर नहर के पिछले दिनों छीनी गयी एक अन्य बाइक को भी बरामद कर लिया गया है. बताया कि घटना के बाद एएसपी अशोक मिश्र, शाहपुर, दानापुर व रूपसपुर थानाध्यक्षों के साथ एक टीम गठित की गयी थी. गिरफ्तार अपराधियों ने कई घटनाओं में संलिप्त होने की बात स्वीकार की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




