मौसम : धूल व धुएं ने रोका धूप का रास्ता, कोल्ड डे जारी, 25 को हल्की बारिश

Updated at : 23 Dec 2019 7:07 AM (IST)
विज्ञापन
मौसम : धूल व धुएं ने रोका धूप का रास्ता, कोल्ड डे जारी, 25 को हल्की बारिश

पटना व मुजफ्फरपुर की हवा देश में सबसे ज्यादा प्रदूषित पटना : पटना व मुजफ्फरपुर की हवा देश में सबसे ज्यादा प्रदूषित रही. यहां धूल और धुआं कुछ इस कदर छाया कि चमकदार धूप नहीं निकली. धुंध की वजह हवा में घुले ठोस धूल कण ही रहे. इसकी पुष्टि पटना शहर के एयर क्वालिटी इंडेक्स […]

विज्ञापन
पटना व मुजफ्फरपुर की हवा देश में सबसे ज्यादा प्रदूषित
पटना : पटना व मुजफ्फरपुर की हवा देश में सबसे ज्यादा प्रदूषित रही. यहां धूल और धुआं कुछ इस कदर छाया कि चमकदार धूप नहीं निकली. धुंध की वजह हवा में घुले ठोस धूल कण ही रहे. इसकी पुष्टि पटना शहर के एयर क्वालिटी इंडेक्स से हुई. पटना का एयर क्वालिटी इंडेक्स दिसंबर का सर्वाधिक 447 दर्ज किया गया. कमोबेश यही स्थित मुजफ्फरपुर की रही. उसका एयर क्वालिटी इंडेक्स पटना से कुछ ही कम 431 दर्ज किया गया. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक हवा में पीएम 2.5 की मात्रा 344.66 माइक्रोग्राम पर क्यूबिक मीटर दर्ज की गयी.
पीएम 2.5 की मात्रा सामान्य से आठ गुना अधिक रहा. उल्लेखनीय है कि बीते रोज 21 दिसंबर को पीएम 2.5 की मात्रा 269.05 माइक्रोग्राम पर क्यूबिक मीटर रहा था. हवा में धूल के कणों की मात्रा सामान्य से कई गुना अधिक होने की वजह से रविवार को धुंध छायी रही. इसकी वजह से रविवार को शहर का वातावरण दमघोंटू महसूस हुआ. हवा की यह श्रेणी सांस व ह्दय रोगियों के लिए सर्वाधिक घातक मानी जाती है.
कोल्ड डे जारी, 25 को हल्की बारिश
पटना : अगले कुछ दिन राजधानी में कोल्ड डे की स्थिति बनी रहेगी. 24 की रात से 25 दिसंबर तक हल्की बारिश का पूर्वानुमान है. इसी माह के अंतिम दो दिन तापमान अचानक और गिर सकता है. इसकी वजह से घने कोहरे की शुरुआत हो सकती है.
यह आकलन भातीय मौसम विज्ञान विभाग की तरफ से जारी किया गया है. इधर, पटना में घने कोहरे की स्थिति बढ़ती जा रही है. रविवार को सुबह साढ़े दस बजे तक दृश्यता एक हजार मीटर से कम ही रही. सुबह आठ बजे तक दृश्यता 200 मीटर तक रही. चूंकि हवा में धूल के कण अधिक रहे, इसलिए शहर के धरातल का तापमान अभी सामान्य से ऊपर है. इसी की वजह से कोहरा धरातल से काफी ऊपर दिख रहा है. फिलहाल सुबह और रात में कोहरे से निजात नहीं मिलेगी. जारी पूर्वानुमान के अनुसार हाइवे पर सुबह के समय अधिक कोहरा दिखायी देगा. आम लोगों को इसके लिए आगाह किया गया है.
शहर का तापमान अभी सामान्य से नीचे
रविवार को पटना शहर का तापमान सामान्य से नीचे रहा. उच्चतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री नीचे 20.6 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री नीचे 8.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. हवा में आद्रता करीब 90 फीसदी रही. रविवार को दिन में तापमान की कमी के चलते लोगों ने घर में ही रहना पसंद किया. बीते रोज की तरह चमकदार धूप नहीं निकली. धुंध छायी रही.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन