7666008833 पर मिस्ड कॉल कर जानें अपना बिजली बिल

Published at :12 Dec 2019 5:18 AM (IST)
विज्ञापन
7666008833 पर मिस्ड कॉल कर जानें अपना बिजली बिल

पटना : राज्य के बिजली उपभोक्ताओं को बिजली बिल और बकाया राशि की जानकारी के लिए बिजली कंपनी ने नया नंबर नवंबर महीने में जारी किया है. अब तक राज्य के 12 लाख 54 हजार 354 बिजली उपभोक्ता इसका लाभ उठा चुके हैं. इस पर कंपनी में रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से मिस्ड कॉल कर इससे […]

विज्ञापन

पटना : राज्य के बिजली उपभोक्ताओं को बिजली बिल और बकाया राशि की जानकारी के लिए बिजली कंपनी ने नया नंबर नवंबर महीने में जारी किया है. अब तक राज्य के 12 लाख 54 हजार 354 बिजली उपभोक्ता इसका लाभ उठा चुके हैं. इस पर कंपनी में रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से मिस्ड कॉल कर इससे संबंधित सूचना प्राप्त की जा सकती है. सूत्रों का कहना है कि बिजली उपभोक्ता अपने मोबाइल से इस पर मिस्ड कॉल कर सकते हैं.

यदि उपभोक्ता का मोबाइल नंबर पहले से बिजली कंपनी में रजिस्टर्ड है, तो स्मार्ट फोन से मिस्ड कॉल करने पर पूरा बिजली बिल और बकाया राशि की जानकारी उसके मोबाइल पर चला जायेगा. अगर किसी का मोबाइल नंबर पहले से रजिस्टर नहीं है, तो मिस्ड कॉल के बाद उसके मोबाइल पर एक एसएमएस जायेगा.
उसमें ओटीपी के साथ आगे क्या करना है, इसके लिए एक लिंक मिलेगा. उपभोक्ता उस लिंक को खोलकर अपना सीए नंबर, मोबाइल नंबर और ओटीपी डालेंगे, तो मोबाइल रजिस्टर्ड हो जायेगा. इसके बाद रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से जब मिस्ड कॉल करेगा, तो पूरा बिजली बिल और बकाया राशि की जानकारी उसके मोबाइल पर मिल जायेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन