सरकारी भवनों में लगेंगे इन्वर्टर एसी, बचेगी बिजली
Updated at : 11 Dec 2019 4:53 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : राज्य के सरकारी भवनों में बिजली की बचत के तहत पारंपरिक एसी की जगह इन्वर्टर एसी लगाने की योजना है. इससे एसी के लिए खपत होने वाली बिजली में करीब 30 से 40 फीसदी बचत होने की संभावना है. कितनी संख्या में एसी लगायी जायेगी इसका आकलन किया जा रहा है. साथ ही […]
विज्ञापन
पटना : राज्य के सरकारी भवनों में बिजली की बचत के तहत पारंपरिक एसी की जगह इन्वर्टर एसी लगाने की योजना है. इससे एसी के लिए खपत होने वाली बिजली में करीब 30 से 40 फीसदी बचत होने की संभावना है.
कितनी संख्या में एसी लगायी जायेगी इसका आकलन किया जा रहा है. साथ ही विभिन्न सरकारी विभागों, आयोगों और संस्थानों में बिजली कंपनी द्वारा बिजली के अलग-अलग मीटर लगाये जायेंगे. इसका मकसद इनमें होने वाली बिजली खपत में बचत करना है.
आला अधिकारियों के चैंबर में मोशन सेंसिंग स्विच लगाये जायेंगे : सूत्रों का कहना है कि सरकारी विभागों की ओर से बिजली की बचत के लिए पिछले दिनों दिये गये मुख्य सचिव के निर्देश के अनुसार सभी विभागों में बिजली बचत की योजना तैयार की जा रही है. इसके तहत सभी विभागों के कार्यालयों सहित अन्य भवनों में पारंपरिक लाइट की जगह एलइडी लाइट लगायी जायेगी.
वहीं आला अधिकारियों के चैंबर में मोशन सेंसिंग स्विच लगाये जायेंगे. यह स्विच ऑटोमेटिक तरीके सेकाम करेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




