पटना : कर्ज लौटाने में देरी, बेटियों को अगवा करने की धमकी

Updated at : 09 Dec 2019 9:31 AM (IST)
विज्ञापन
पटना : कर्ज लौटाने में देरी, बेटियों को अगवा करने की धमकी

पटना : कदमकुआं थाना क्षेत्र के मछली गली स्थित प्रतिमा देवी के मकान में घुस दो आरोपितों ने काफी हंगामा किया. मामला तीन दिसंबर की रात करीब 10 बजे का है. पीड़ित महिला रविवार को थाने पहुंची और आरोपित रिक्की व विक्की के खिलाफ लिखित में शिकायत दर्ज करायी. पुलिस से शिकायत के दौरान प्रतिमा […]

विज्ञापन
पटना : कदमकुआं थाना क्षेत्र के मछली गली स्थित प्रतिमा देवी के मकान में घुस दो आरोपितों ने काफी हंगामा किया. मामला तीन दिसंबर की रात करीब 10 बजे का है. पीड़ित महिला रविवार को थाने पहुंची और आरोपित रिक्की व विक्की के खिलाफ लिखित में शिकायत दर्ज करायी.
पुलिस से शिकायत के दौरान प्रतिमा देवी ने कहा कि डोमन भगत सिंह लेन के रहने वाले रिक्की व विक्की से अपने निजी काम के लिए कर्ज के तौर पर कुछ रुपये ली थी. दोनों ने सूद पर रुपये दिये. अक्तूबर महीने में घर आकर रिक्की ने रुपये मांगना शुरू कर दिया और 30 नवंबर का आखिरी समय देकर रुपये लौटाने की बात कही.
घर में घुस बेटियों को अगवा करने की धमकी पीड़िता ने पुलिस को बताया कि जब वह कर्ज में लिये हुए रुपये को नहीं लौटा सकी तो शराब के नशे में दोनों घर में घुस गये और प्रतिमा की तीनों बेटियों को अगवा करने की धमकी देकर चले गये. इतना ही नहीं झूठी चोरी के आरोप में उन लोगों ने थाने में मुकदमा भी दर्ज करा दी है. इस बार में कदमकुआं थाना प्रभारी निशिकांत निशि ने बताया कि धमकी व अगवा देने की जानकारी उनको नहीं मिली है. वह पीड़ित महिला से मुलाकात कर मामले की छानबीन करेंगे, अगर धमकी की बात सही पायी गयी तो नियमानुसार आरोपितों पर कार्रवाई की जायेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन