जलवायु परिवर्तन व प्रदूषण से निबट रही है राज्य सरकार
Updated at : 03 Dec 2019 4:32 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने ट्वीट कर कहा है कि पूरी दुनिया के साथ ही बिहार के सामने भी आज जलवायु परिवर्तन तथा हवा-पानी तक को जहरीला बनाने वाले प्रदूषण से निबटना सबसे बड़ी चुनौती है. इसलिए राज्य सरकार ने कारगर तरीके से इसका मुकाबला करने का बड़ा फैसला किया है. 24 […]
विज्ञापन
पटना : डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने ट्वीट कर कहा है कि पूरी दुनिया के साथ ही बिहार के सामने भी आज जलवायु परिवर्तन तथा हवा-पानी तक को जहरीला बनाने वाले प्रदूषण से निबटना सबसे बड़ी चुनौती है.
इसलिए राज्य सरकार ने कारगर तरीके से इसका मुकाबला करने का बड़ा फैसला किया है. 24 हजार करोड़ की राशि से जल-जीवन-हरियाली योजना तेजी से लागू की जा रही है.
तीन वर्षों में साढ़े सात करोड़ पौधे लगाकर ग्रीन कवर 17 फीसदी तक करने पर काम चल रहा है. खेतों में पराली नहीं जलाने की अपील की अनदेखी करने वालों पर सख्ती भी की जा रही है. विरोधी दलों को भावी पीढ़ी के लिए बेहतर जीवन देने की गारंटी देने वाली इस पहल का स्वागत करना चाहिए.
उन्होंने कहा कि सेना के शौर्य, राष्ट्रीय एकता और पर्यावरण जैसे मुद्दों पर कांग्रेस-राजद जैसी पार्टियां जब तक नकारात्मकता से बाहर निकल कर सरकार की अच्छी पहल का समर्थन नहीं करेंगी, तब तक उनके अनर्गल आरोपों को कोई गंभीरता से नहीं लेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




