पटना : एयरपोर्ट पर आज से चलेगा पार्किंग रूट ट्रायल
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

पटना : जयप्रकाश नारायण एयरपोर्ट पर नये पार्किंग रूट को लेकर एक दिसंबर से एक सप्ताह तक ट्रायल किया जायेगा. इसके बाद नया पार्किंग शुल्क एक सप्ताह बाद से लागू किया होगा. नयी पार्किंग नीति के अनुसार अब सभी प्राइवेट वाहनों को पार्किंग शुल्क से मुक्त किया गया है. अब जो वाहन पटना एयरपोर्ट पर […]
विज्ञापन
पटना : जयप्रकाश नारायण एयरपोर्ट पर नये पार्किंग रूट को लेकर एक दिसंबर से एक सप्ताह तक ट्रायल किया जायेगा. इसके बाद नया पार्किंग शुल्क एक सप्ताह बाद से लागू किया होगा. नयी पार्किंग नीति के अनुसार अब सभी प्राइवेट वाहनों को पार्किंग शुल्क से मुक्त किया गया है. अब जो वाहन पटना एयरपोर्ट पर चिह्नित पार्किंग क्षेत्र में गाड़ी को पार्क करेंगे तब ही पार्किंग शुल्क देना होगा. एयरपोर्ट पर पहला चिह्नित पॉर्किंग पूरब दिशा में प्रवेश द्वार के पास है. दूसरी चिह्नित पार्किंग पश्चिमी दिशा में निकास रोड के किनारे के चिह्नित किया गया है. सभी प्रकार के वाहनों को इंट्रीगेट पर ही कंप्यूटराइज बिल दिया जायेगा. जिस पर वाहन प्रवेश का समय रहेगा.
नयी व्यवस्था के तहत दो घंटे बाद चार पहिया वाहनों के लिए 10 रुपया घंटा, दो पहिया वाहनों के लिए पांच रुपया प्रति घंटा पार्किंग शुल्क में वृद्धि होगी. सात घंटा से 24 घंटे तक पॉर्किंग का शुल्क 30 मिनट से 120 मिनट तक जो पॉर्किंग शुल्क है, उसका 300 प्रतिशत लगेगा. पहले ऐसा था कि यदि कोई भी गाड़ी एयरपोर्ट परिसर में प्रवेश करता है तो 10 मिनट का फ्री समय दिया जाता था. 10 मिनट के बाद सभी वाहनों को पार्किंग शुल्क देना पड़ता था, लेकिन अब समाप्त कर दिया गया है.
गाड़ी के प्रकार 0-30 मिनट 30-120 मिनट
तक शुल्क तक शुल्क
– कोच, बस, ट्रक 30 रुपया 70 रुपया
– टेंपो,एसयूबी,मिनी बस 20 रुपया 60 रुपया
– कार 20 रुपया 55 रुपया
– दो पहिया वाहन 10 रुपया 15 रुपया
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










