ePaper

नौबतपुर: हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत

Updated at : 29 Nov 2019 8:59 AM (IST)
विज्ञापन
नौबतपुर: हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत

नौबतपुर : थाना क्षेत्र के बालाठाकुर गांव के पास गुरुवार की शाम तेज रफ्तार से जा रही दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गयी. हादसे में एक बाइक पर सवार दो युवकों की मौत हो गयी. प्रशासन की मदद से दोनों मृतक युवकों को फुलवारीशरीफ भेज दिया गया. बताया जाता है कि फुलवारीशरीफ के भेलूरा […]

विज्ञापन
नौबतपुर : थाना क्षेत्र के बालाठाकुर गांव के पास गुरुवार की शाम तेज रफ्तार से जा रही दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गयी. हादसे में एक बाइक पर सवार दो युवकों की मौत हो गयी.
प्रशासन की मदद से दोनों मृतक युवकों को फुलवारीशरीफ भेज दिया गया. बताया जाता है कि फुलवारीशरीफ के भेलूरा रामपुर जानीपुर निवासी स्व उमेश सिंह के पुत्र त्रिलोकी कुमार (23 वर्ष) और नौबतपुर के रघुनाथपुर राजेंद्र राम का पुत्र अरुण कुमार 25 वर्षीय दोनों दोस्त थे. गुरुवार की शाम को दोनों एक साथ बाइक से किसी काम से नौबतपुर के कराई गांव गये थे. वहां से दोनों वापस लौट रहे थे. इस बीच नौबतपुर क्षेत्र के बाला ठाकुर गांव के पास तीखा मोड़ होने के कारण अचानक इनकी बाइक की तेज रफ्तार में आ रही दूसरी से टक्कर हो गयी.
दुर्घटना में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. जबकि दूसरी बाइक सवार घटना के बाद भाग निकले. दोनों घायल युवकों को इलाज के लिए ग्रामीणों ने नौबतपुर रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया. प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने दोनों की हालत नाजुक देख पटना उचित इलाज के लिए रेफर कर दिया. जहां दोनों की रास्ते में ही मौत हो गयी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन