ePaper

होटल में छापेमारी के दौरान आपत्तिजनक स्थिति में दो युवक-युवतियां गिरफ्तार

Updated at : 23 Nov 2019 11:04 PM (IST)
विज्ञापन
होटल में छापेमारी के दौरान आपत्तिजनक स्थिति में दो युवक-युवतियां गिरफ्तार

मसौढ़ी:बिहार के पटना से सटे मसौढ़ीमें पुलिस ने शनिवार की शाम पटना-गया एनएच-83 स्थित सगुनी गांव के पास बंद हो चुके लाइन होटल के दो अलग-अलग कमरों से दो जोड़े युवक व युवतियों को आपत्तिजनक स्थिति में रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया. पुलिस मौके से होटल के आड़ में गलत कार्य कराने के आरोप में […]

विज्ञापन

मसौढ़ी:बिहार के पटना से सटे मसौढ़ीमें पुलिस ने शनिवार की शाम पटना-गया एनएच-83 स्थित सगुनी गांव के पास बंद हो चुके लाइन होटल के दो अलग-अलग कमरों से दो जोड़े युवक व युवतियों को आपत्तिजनक स्थिति में रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया. पुलिस मौके से होटल के आड़ में गलत कार्य कराने के आरोप में वृद्ध को भी पकड़ लिया. सगुनी गांव के पास वर्षों पूर्व शालीमार नामक लाइन होटल बंद हो गया था.

बताया जाता है कि होटल बंद होने के बाद होटल के कमरे में अनैतिक कार्य किये जा रहे थे. पुलिस को लगातार इसकी सूचना मिल रही थी. इधर, शनिवार की शाम पुलिस को फिर से ऐसी सूचना मिली और तो छापेमारी की. इस दौरान दो अलग-अलग कमरों से जहानाबाद के घोसी थाना के खलहरा निवासी दीपक कुमार व मसौढ़ी थाना के मलकाना मुहल्ले के मो एजाज को मौके से दो युवतियों के साथ गिरफ्तार कर लिया. एसडीपीओ सोनू कुमार राय ने बताया कि पुलिस मामला दर्ज करते हुए आगे की कार्रवाई कर रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन