ePaper

लालू प्रसाद यादव की जमानत याचिका पर सुनवाई टली, 29 को होगी सुनवाई

Updated at : 22 Nov 2019 2:11 PM (IST)
विज्ञापन
लालू प्रसाद यादव की जमानत याचिका पर सुनवाई टली, 29 को होगी सुनवाई

रांची / पटना : चारा घोटाला मामले में सजायाफ्ता आरजेडी के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव की जमानत याचिका पर आज शुक्रवार को सुनवाई नहीं हो सकी. बताया जाता है कि रांची हाईकोर्ट के एक अधिवक्ता के निधन के कारण आज शुक्रवार को सूचीबद्ध दुमका कोषागार मामले की सुनवाई टल गयी है. अब अगली सुनवाई […]

विज्ञापन

रांची / पटना : चारा घोटाला मामले में सजायाफ्ता आरजेडी के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव की जमानत याचिका पर आज शुक्रवार को सुनवाई नहीं हो सकी. बताया जाता है कि रांची हाईकोर्ट के एक अधिवक्ता के निधन के कारण आज शुक्रवार को सूचीबद्ध दुमका कोषागार मामले की सुनवाई टल गयी है. अब अगली सुनवाई 29 नवंबर को होगी.

जानकारी के मुताबिक, चारा घोटाला मामले में सजायाफ्ता आरजेडी के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव की जमानत याचिका पर आज शुक्रवार को सुनवाई नहीं हो सकी. रांची हाईकोर्ट के एक अधिवक्ता के निधन के कारण आज शुक्रवार को सूचीबद्ध दुमका कोषागार मामले की सुनवाई टल गयी. बताया जाता है कि लालू यादव की ओर से स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए हाईकोर्ट से जमानत की मांग गयी है. मालूम हो कि दुमका कोषागार से तीन करोड़ 13 लाख रुपये गबन करने के आरोप में सीबीआई की विशेष अदालत ने लालू यादव को आईपीसी और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत सात-सात साल की सजा के साथ-साथ 60 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया था. इसके अलावा चारा घोटाले के तीन अन्य मामलों में भी लालू यादव सजायाफ्ता हैं. अब अगली सुनवाई 29 नवंबर को होगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन