राज्य भर में सड़कों की होगी सुरक्षा ऑडिट
Updated at : 22 Nov 2019 4:53 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : राज्य भर में सड़क दुर्घटना को कम करने के लिए सड़कों का ऑडिट किया जायेगा. इसमें रोड सेफ्टी के मुताबिक सड़कों के गड्ढे, ब्लैक स्पॉट, साइनेज, जेब्रा क्रॉसिंग, डिवाइडर, स्पीड ब्रेकर और यू टर्न की जांच आरडब्ल्यूडी, एनएचएआइ और आरसीडी के माध्यम से होगा, ताकि सड़क दुर्घटनाओं को कम किया जा सके. परिवहन […]
विज्ञापन
पटना : राज्य भर में सड़क दुर्घटना को कम करने के लिए सड़कों का ऑडिट किया जायेगा. इसमें रोड सेफ्टी के मुताबिक सड़कों के गड्ढे, ब्लैक स्पॉट, साइनेज, जेब्रा क्रॉसिंग, डिवाइडर, स्पीड ब्रेकर और यू टर्न की जांच आरडब्ल्यूडी, एनएचएआइ और आरसीडी के माध्यम से होगा, ताकि सड़क दुर्घटनाओं को कम किया जा सके. परिवहन विभाग ने सभी सड़कों का ऑडिट रिपोर्ट संबंधित विभागों से मांगी है. दिसंबर से ऑडिट का काम शुरू किया जायेगा.
ऑडिट रिपोर्ट के बाद जिन सड़कों पर रोड सेफ्टी के तहत कमियां मिलेंगी, उन सड़कों पर काम शुरू कर उसे दुरुस्त किया जायेगा. साथ ही सभी सड़कों पर साइनेज लगाया जायेगा. जहां पर यू टर्न करने का रास्ता होगा उन जगहों पर दोबारा टीम जाकर जांच करेगी ताकि वहां के यू टर्न के साइनेज को अगर वहां से हटाकर कहीं और लगाना हो, तो उसे भी किया जायेगा. लंबी दूरी की सड़कों पर जहां दुर्घटनाएं अधिक होती हैं, उन सभी जगहों को चिह्नित किया जायेगा. और वहां दुर्घटना के कारणों का पता लगाकर उसे ठीक किया जायेगा.
चिह्नित की जायेगी जगह
रोड सेफ्टी के तहत सड़कों का ऑडिट जरूरी है. रिपोर्ट के आधार पर दुर्घटनाओं को कम करने की कोशिश की जायेगी. वहीं, वैसे जगहों को चिह्नित किया जायेगा, जहां पर सड़क दुर्घटनाएं अधिक होती है.
संजय अग्रवाल, सचिव, परिवहन विभाग.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




