पटना : अगले सत्र से जिले के एक इंटर स्कूल में छह व्यावसायिक ट्रेडों की पढ़ाई अनिवार्य

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 18 Nov 2019 9:22 AM

विज्ञापन

शिक्षा विभाग ने दी प्रस्ताव को मंजूरी पटना : प्रदेश के माध्यमिक और उच्च माध्यमिक स्कूलों में व्यावसायिक शिक्षा को अनिवार्य करने की दिशा में शिक्षा विभाग ने एक खास निर्णय लिया है. विभागीय अधिसूचना के मुताबिक कुल 38 जिलों (प्रत्येक जिले में एक) में चयनित एक-एक उच्च माध्यमिक विद्यालय की कक्षा 11 और 12 […]

विज्ञापन
शिक्षा विभाग ने दी प्रस्ताव को मंजूरी
पटना : प्रदेश के माध्यमिक और उच्च माध्यमिक स्कूलों में व्यावसायिक शिक्षा को अनिवार्य करने की दिशा में शिक्षा विभाग ने एक खास निर्णय लिया है.
विभागीय अधिसूचना के मुताबिक कुल 38 जिलों (प्रत्येक जिले में एक) में चयनित एक-एक उच्च माध्यमिक विद्यालय की कक्षा 11 और 12 में विशेष व्यावसायिक ट्रेड्स की पढ़ाई अनिवार्य की जायेगी. इसके लिए शिक्षा विभाग ने विशेष ट्रेड भी तय किये हैं. ये व्यावसायिक ट्रेड सुरक्षा, ब्यूटीशियन, टूरिज्म, रिटेल मैनेजमेंट एवं ऑटो मोबाइल हैं. शिक्षा विभाग का यह निर्णय अगले शैक्षणिक सत्र 2020-21 से प्रभावी होगा.
विद्यार्थियों को रोजगार के कुछ खास क्षेत्रों में हासिल हो सके पात्रता : गौरतलब है कि इससे पहले वर्ष 2017 में कुछ विशेष स्कूलों में कक्षा 9 व 10 वीं में इन सभी ट्रेडों की पढ़ाई कराने का निर्णय लिया गया था. तब इन ट्रेडों की पढ़ाई एच्छिक रखी गयी थी. हालांकि, अगले शैक्षणिक सत्र से शुरू की जाने वाली व्यावसायिक शिक्षा की पढ़ाई अनिवार्य विषय के रूप में की जानी है.
इस अधिसूचना की सूचना सभी जिलों के शिक्षा पदाधिकारियों एवं प्रमंडलीय आयुक्तों को दे दी गयी है. जिला शिक्षा पदाधिकारियों को इन ट्रेडों की पढ़ाई के लिए जिले में किसी एक उच्च माध्यमिक विद्यालय के चयन की जिम्मेदारी दी गयी है.
आधिकारिक जानकारी के मुताबिक राज्य शिक्षा विभाग ने इन ट्रेडों की अनिवार्य तौर पर पढ़ाई करने का निर्णय भारत सरकार के एक विशेष मार्गदर्शन के बाद लिया है.
यह मार्ग दर्शन नेशनल वाेकेशनल एजुकेशन क्वालिटी फ्रेमवर्क के तहत हासिल हुआ है. दरअसल सरकार की मंशा है कि व्यावसायिक शिक्षा को माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालयों में आजमाया जाये. ताकि, विद्यार्थियों को रोजगार के कुछ खास क्षेत्रों में पात्रता हासिल हो सके.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन