शिक्षक को किरायेदार ने पीटा, मारा चाकू, जख्मी
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

पटना सिटी : खाजेकलां थाना क्षेत्र के नौजर कटरा मुहल्ले में गुरुवार की सुबह किराये के मकान में रहने वाले शिक्षक मो रिजवानुल हक की उसी मकान में रहने वाले दूसरे किरायेदार युवक ने दोस्त के कमरे में बुला कर पिटाई की, उसके बाद चाकू से प्रहार कर जख्मी कर फरार हो गया. आरोपित युवक […]
विज्ञापन
पटना सिटी : खाजेकलां थाना क्षेत्र के नौजर कटरा मुहल्ले में गुरुवार की सुबह किराये के मकान में रहने वाले शिक्षक मो रिजवानुल हक की उसी मकान में रहने वाले दूसरे किरायेदार युवक ने दोस्त के कमरे में बुला कर पिटाई की, उसके बाद चाकू से प्रहार कर जख्मी कर फरार हो गया. आरोपित युवक जहानाबाद का रहने वाला आबिद है. घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है.
सूचना मिलने पर मौके पर खाजेकलां थाना की पुलिस के साथ एएएसपी मनीष कुमार व थानाध्यक्ष सनोवर खां भी पहुंचे और मामले जांच की. जख्मी को उपचार के लिए पीएमसीएच में भर्ती कराया गया है. फरार युवक के दोस्त शहजादा को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.
थानाध्यक्ष ने बताया कि जख्मी अभी बोलने की स्थिति में नहीं है, उनके बयान के बाद ही वजह स्पष्ट होगी, पत्नी भी कुछ नहीं बता पा रही है. शिक्षक रिजवानुल हक घर के समीप में ही स्थित उर्दू मध्य विद्यालय गुलजारबाग में कार्यरत हैं. जो समीप के नौजर कटरा मुहल्ले में ही किराये पर रहते हैं.
जख्मी शिक्षक को कुछ लोगों ने ऑटो पर लाद कर छोड़ दिया था. स्थानीय लोगों से रिजवानुल के लहूलुहान होने की खबर मिली, तब स्कूल के शिक्षक दौड़ते हुए स्कूल से घर पहुंचे और जख्मी रिजवानुल को पीएमसीएच ले गये.
फुलवारीशरीफ: विवाद में भाई को चाकू मारा
फुलवारीशरीफ. थाने के पुर्णेंदु नगर में गुरुवार की देर रात विवाद को लेकर एक भाई ने दूसरे के पेट में चाकू मार कर घायल कर दिया. परिजन ने गंभीर हालत में अस्पताल ले गये. दोनों पैर से दिव्यांग नरेश पासवान के दोनों बेचे राजू और रामू किसी बात को लेकर एक-दूसरे से मारपीट होने लगी. रामू ने घर से ही चाकू उठा कर राजू के पेट में कई बार वार कर दिया. वह खून से लथपथ हो कर गिर गया.
फुलवारी : रिक्शाचालक को चाकू मारा
शहीद भगत सिंह चौक पर किसी बात पर हुए विवाद में एक रिक्शा चालक ने दूसरे रिक्शा चालक को चाकू मार दिया. पुलिस ने उसे पीएचसी भेज कर उपचार कराया. करबलानिवासी मो सोनू और इसोपुर निवासी मो फट्टी दोनों रिक्शा चालक हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










