पटना : त्रिपुरा के युवक को 30 हजार के लिए बनाया था बंधक, पुलिस ने कराया मुक्त
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 14 Nov 2019 9:18 AM
विज्ञापन
पटना : पत्रकार नगर पुलिस ने बुधवार की शाम हनुमान नगर में छापेमारी धर्मेंद्र कुमार के मकान में बंधक बना कर रखे गये त्रिपुरा के युवक विशाल दत्ता (22) को मुक्त करा लिया. 30 हजार रुपये वापस नहीं करने पर विशाल को कुछ लोगों ने अपने मकान में बंधक बना लिया था. त्रिपुरा पुलिस की […]
विज्ञापन
पटना : पत्रकार नगर पुलिस ने बुधवार की शाम हनुमान नगर में छापेमारी धर्मेंद्र कुमार के मकान में बंधक बना कर रखे गये त्रिपुरा के युवक विशाल दत्ता (22) को मुक्त करा लिया. 30 हजार रुपये वापस नहीं करने पर विशाल को कुछ लोगों ने अपने मकान में बंधक बना लिया था.
त्रिपुरा पुलिस की सूचना पर पत्रकार नगर पुलिस ने यह कार्रवाई की. इस मामले में पुलिस ने मकान मालिक धर्मेंद्र कुमार के सहयोगी कुंदन कुमार को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है. विशाल दत्ता ने पुलिस को जानकारी दी है कि बंधक बनाने के दौरान उसके साथ मारपीट भी की गयी थी. पत्रकार नगर थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि कुंदन को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है और जांच जारी है. युवक को मुक्त करा लिया गया है और त्रिपुरा पुलिस को जानकारी दे दी गयी है. इस मामले में जो भी दोषी पाये जायेंगे, उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जायेगी. युवक का बयान लिया जा रहा है.
घर वालों को बिना बताये चला आया था पटना
विशाल दत्ता अपने परिवार को बिना बताये ही 22 जून को काम की तलाश में त्रिपुरा से पटना चला आया था. उसके गायब होने के बाद पिता ने त्रिपुरा के ढलाई जिले मनु थाने में लिखित शिकायत 26 जून को दी थी. त्रिपुरा पुलिस मामले की जांच में जुटी थी.
पहले करता था काम और फिर चुरा लिये डेढ़ लाख रुपये
पत्रकार नगर थानाध्यक्ष के अनुसार, युवक को मुक्त कराने के बाद जांच में यह बातें सामने आयी है कि विशाल दत्ता पहले धर्मेंद्र कुमार के मकान में काम करता था. लेकिन इसी दौरान उसने मौका देख कर डेढ़ लाख रुपये चुरा लिया और भाग गया. लेकिन इसे खोज लिया गया और उससे रुपये की मांग की गयी. इस पर विशाल ने 1.20 लाख रुपये लौटा दिये लेकिन बाकी 30 हजार रुपये लौटाने में असमर्थता जतायी.
इसके बाद इसे धर्मेंद्र कुमार के मकान में बंधक बना लिया गया. और, धर्मेंद्र कुमार के सहयोगी कुंदन के फोन से विशाल के पिता को फोन कर यह बताया कि अगर 30 हजार रुपये नहीं दिया गया तो आपके बेटे को मार दिया जायेगा. इस धमकी के बाद विशाल के पिता ने त्रिपुरा पुलिस को मामले की जानकारी दी. जांच के क्रम में त्रिपुरा पुलिस को यह जानकारी मिली कि जिस नंबर से धमकी दी गयी थी, उसका लोकेशन हनुमान नगर इलाके का है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










