पटना :फिर से मनोज व माणिक सिंह का गिरोह हुआ सक्रिय
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

पटना : बिहटा में एक बार फिर से अपराधियों ने सिर उठाना शुरू कर दिया है. बुधवार को हुए पूर्व मुखिया संजय कुमार की हत्या में मनोज सिंह व उसके बेटे माणिक सिंह का नाम सामने आने के बाद यह कयास लगाया जा रहा है कि गिरोह फिर से सक्रिय हो गया है. मनोज सिंह […]
विज्ञापन
पटना : बिहटा में एक बार फिर से अपराधियों ने सिर उठाना शुरू कर दिया है. बुधवार को हुए पूर्व मुखिया संजय कुमार की हत्या में मनोज सिंह व उसके बेटे माणिक सिंह का नाम सामने आने के बाद यह कयास लगाया जा रहा है कि गिरोह फिर से सक्रिय हो गया है. मनोज सिंह कई मामलों का आरोपित रहा है.
पुलिस ने बिहटा व अन्य इलाकों में सक्रिय मनोज सिंह, अमित सिंह व पवन चौधरी गैंग के कई सदस्यों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था. नौबतपुर थाना क्षेत्र के मुनचुन सिंह को भी पुलिस मुठभेड़ में मार चुकी है. इसके बावजूद मनोज सिंह, अमित सिंह व रंजीत चौधरी का गिरोह बिहटा में सक्रिय है और इन तीनों गिरोहों के बीच आपसी वर्चस्व को लेकर हमेशा भिड़ंत भी होती रहती है. रंजीत चौधरी, पवन चौधरी, अमित सिंह आदि जेल में हैं. लेकिन मनोज सिंह व उसका बेटा माणिक सिंह अभी भी फरार है. नौबतपुर के अपराधी लूलन सिंह के मर्डर में भी मनोज का नाम आ चुका है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










