पटना : मार्च 2020 तक शुरू होगा गांधी सेतु के समानांतर फोर लेन पुल का निर्माण
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

पटना : उत्तर और दक्षिण बिहार को जोड़ने वाला महात्मा गांधी सेतु के समानांतर एक और पुल का राजधानी में मार्च 2020 तक निर्माण कार्य शुरू हो जायेगा. पटना में पहाड़ी से हाजीपुर के रामाशीष चौक तक बनने वाले इस पुल के लिए जारी टेंडर को इसी महीने खोला जायेगा. पथ निर्माण मंत्री नंदकिशोर यादव […]
विज्ञापन
पटना : उत्तर और दक्षिण बिहार को जोड़ने वाला महात्मा गांधी सेतु के समानांतर एक और पुल का राजधानी में मार्च 2020 तक निर्माण कार्य शुरू हो जायेगा.
पटना में पहाड़ी से हाजीपुर के रामाशीष चौक तक बनने वाले इस पुल के लिए जारी टेंडर को इसी महीने खोला जायेगा. पथ निर्माण मंत्री नंदकिशोर यादव ने बताया कि करीब तीन हजार करोड़ की लागत वाले इस पुल के निर्माण में देश की सात-आठ नामचीन कंपनियों ने रूचि दिखायी है. 2024 तक इस पुल के बन जाने की योजना है. इस पुल के निर्माण से महात्मा गांधी सेतु पर भारी यातायात का बोझ कम हो सकेगा और उतत्र बिहार की ओर जाने के लिए एक और विकल्प खुल जायेगा. पुल के निर्माण के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में 17 दिसंबर, 2018 को आर्थिक मामले की कैबिनेट कमेटी से इसकी मंजूरी मिल चुकी है.
5.634 किलोमीटर लंबा यह प्रतावित पुल 2015 में घोषित प्रधानमंत्री के बिहार पैकेज का हिस्सा है. राज्य सरकार इसके लिए 115 एकड़ जमीन अधिगृहीत कर चुकी है. वर्तमान महात्मा गांधी सेतु के 38 मीटर पश्चिम अपस्ट्रीम में इपीसी मोड में नये पुल का निर्माण होगा. नये पुल के बनने से उत्तर बिहार, नेपाल, पूर्वी उत्तर प्रदेश, उत्तर बंगाल आने-जाने वालों को सुविधा होगी. साथ ही यह उत्तर और दक्षिण बिहार को जोड़ने की मजबूत कड़ी साबित होगी. साथ ही सामाजिक, आर्थिक लाभ भी मिलेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










