तेजस्वी के जन्मदिन पर भावुक हुए तेजप्रताप, बचपन की तस्वीर साझा कर दी शुभकामना, कहा...
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 09 Nov 2019 10:04 AM
पटना : आरजेडी नेता व नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के जन्मदिन के मौके पर उनके बड़े भाई ने रात में 12 बजने के बाद घड़ी में तारीख बदलते ही तस्वीर साझा कर शुभकामना दी है. साथ ही उन्होंने ट्वीट कर बचपन की एक तस्वीर भी साझा की है. तेज प्रताप यादव ने आधी रात को […]
पटना : आरजेडी नेता व नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के जन्मदिन के मौके पर उनके बड़े भाई ने रात में 12 बजने के बाद घड़ी में तारीख बदलते ही तस्वीर साझा कर शुभकामना दी है. साथ ही उन्होंने ट्वीट कर बचपन की एक तस्वीर भी साझा की है.
युवाओं के दिलों की धड़कन, गरीब एवं वंचित समाज के हक की आवाज बुलंद करने वाले जान से भी प्यारे छोटे भाई तेजस्वी को 30वें जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। 2020 के कुरुक्षेत्र में विजयी होकर बिहार की सेवा करो यही मेरी कामना है। pic.twitter.com/Gll5OR0zwE
— Tej Pratap Yadav (@TejYadav14) November 8, 2019
तेज प्रताप यादव ने आधी रात को ही भावुक होते हुए मां राबड़ी देवी और छोटे भाई तेजस्वी यादव के साथ की एक तस्वीर साझा करते हुए शुभकामना दी है. घड़ी में तारीख बदलते ही रात में 12:01 में ही ट्वीट कर कहा है कि ”युवाओं के दिलों की धड़कन, गरीब एवं वंचित समाज के हक की आवाज बुलंद करनेवाले जान से भी प्यारे छोटे भाई तेजस्वी को 30वें जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं. 2020 के कुरुक्षेत्र में विजयी होकर बिहार की सेवा करो यही मेरी कामना है.
लालू यादव के छोटे लाल और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का आज जन्मदिन है. इसको लेकर पार्टी ऑफिस में पूरी तैयारी की गयी है.” मालूम हो कि आरजेडी के पार्टी कार्यालय में तेजस्वी के जन्मदिन के मौके पर 30 पाउंड का केक काट कर जन्मदिन मनाने की तैयारी की गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










