पटना : एक मंच पर आयेंगे वाम दल व महागठबंधन

Updated at : 08 Nov 2019 8:46 AM (IST)
विज्ञापन
पटना : एक मंच पर आयेंगे वाम दल व महागठबंधन

पटना : केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ आंदोलन में महागठबंधन के साथ वाम दल भी खड़ा होगा. शुक्रवार को महागठबंधन और वाम दलों की ओर से संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसकी औपचारिक घोषणा की जायेगी. गुरुवार को वाम दल और रालोसपा की संयुक्त बैठक छज्जूबाग में भाकपा-माले कार्यालय में हुई. बैठक में सर्वसम्मति से […]

विज्ञापन
पटना : केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ आंदोलन में महागठबंधन के साथ वाम दल भी खड़ा होगा. शुक्रवार को महागठबंधन और वाम दलों की ओर से संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसकी औपचारिक घोषणा की जायेगी. गुरुवार को वाम दल और रालोसपा की संयुक्त बैठक छज्जूबाग में भाकपा-माले कार्यालय में हुई. बैठक में सर्वसम्मति से नया बिहार बनाओ के नारे के साथ 13 को राज्य भर के जिला समाहरणालय के समक्ष महागठबंधन के घटक दलों के साथ वाम दल के नेता भी प्रदर्शन करेंगे.
प्रदर्शन में महागठबंधन, भाकपा-माले , भाकपा आैर माकपा के कार्यकर्ता साथ-साथ रहेंगे. बैठक के बाद मिली जानकारी के मुताबिक महागठबंधन और वाम दल केंद्र व राज्य सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ एकजुट होकरजन आंदोलन करेंगे. बैठक में रालोसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा, भाकपा के राज्य सचिव सत्यनारायण सिंह, माकपा के राज्य सचिव अवधेश कुमार, भाकपा-माले पोलित ब्यूरो सदस्य गिरेंद्र झा आदि मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन