हार्दिक पटेल कल आयेंगे पटना

पटना : गुजरात के चर्चित कांग्रेस नेता हार्दिक पटेल बिहार आ रहे हैं. वे नौ नवंबर की दोपहर डेढ़ बजे स्पाइस जेट विमान से पटना पहुंचेंगे. पटना में रात्रि विश्राम के बाद 10 नवंबर को सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती मनाने के लिए सुबह आठ बजे सड़क मार्ग से सासाराम के लिए प्रस्थान करेंगे. […]
पटना : गुजरात के चर्चित कांग्रेस नेता हार्दिक पटेल बिहार आ रहे हैं. वे नौ नवंबर की दोपहर डेढ़ बजे स्पाइस जेट विमान से पटना पहुंचेंगे. पटना में रात्रि विश्राम के बाद 10 नवंबर को सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती मनाने के लिए सुबह आठ बजे सड़क मार्ग से सासाराम के लिए प्रस्थान करेंगे.
सूत्रों के मुताबिक 11 नवंबर को सीएम नीतीश कुमार से मुलाकात के लिए हार्दिक पटेल ने समय मांगा है. नौ नवंबर को हार्दिक पटेल एक होटल में खुला संवाद कार्यक्रम का आयोजन करेंगे.इस कार्यक्रम में वे युवा, छात्र-छात्राओं, किसान, मजदूर व असंगठित बेरोजगारों से बात करेंगे व उनके सवालों का जवाब देंगे.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




