पटना : सुशील मोदी ने कांग्रेस और राजद को लिया आड़े हाथ, कहा- देशी रियासतों के विलय का अधूरा काम हुआ पूरा
Updated at : 01 Nov 2019 6:52 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने ट्वीट कर कहा है कि आजादी के बाद देशी रियासतों के भारत में विलय का जो काम एक भूभाग में केवल धारा-370 की वजह से अधूरा पड़ा था. वह 70 साल बाद इस बार सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर पूरा हो रहा है. इसलिए इस […]
विज्ञापन
पटना : डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने ट्वीट कर कहा है कि आजादी के बाद देशी रियासतों के भारत में विलय का जो काम एक भूभाग में केवल धारा-370 की वजह से अधूरा पड़ा था. वह 70 साल बाद इस बार सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर पूरा हो रहा है.
इसलिए इस विशेष अवसर पर जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के लोगों को बिहार की जनता की ओर से हार्दिक शुभकामनाएं. यह अवसर लौह पुरुष को भाजपा के पूर्ण बहुमत वाली केंद्र सरकार की सच्ची श्रद्धांजलि है, जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दृढ़ राजनीतिक इच्छाशक्ति और गृहमंत्री अमित शाह के प्रशासनिक कौशल से ही संभव हो सकी. उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी यह भी बताये कि नेहरू और उनकी दादी ने सरदार जैसे निष्ठावान कांग्रेसी को भारत रत्न क्यों नहीं दिया.
प्रधानमंत्री मोदी ने दल से ऊपर देश को रखने की नीति अपनायी और सरदार पटेल को वह सम्मान दिलाया, जिससे उन्हें वंचित रखने का अपराध कांग्रेस करती रही. आधुनिक भारतीय गणराज्य के महान शिल्पकार सरदार पटेल की 144 वीं जयंती पर देश को जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के रूप में दो नये केंद्र शासित प्रदेश मिल रहे हैं, जिसके साथ इस हिमालयी भूभाग के विकास में बाधक 153 पुराने कानून खत्म हो जायेंगे. कांग्रेस और राजद के लोग बताएं कि क्या वे कश्मीरियों को रिजर्वेशन से वंचित रखने के लिए धारा-370 हटाने का विरोध कर रहे थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




