बढ़ रही है टीबी मरीजों की संख्या, 2367 एमडीआर टीबी मरीज मिले जिसमें 59 फीसदी मरीज ही करा रहे हैं इलाज
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 30 Oct 2019 6:03 AM
सुमित कुमार, पटना : नियमित दवा नहीं लेने वाले टीबी मरीजों के कारण एमडीआर (मल्टी ड्रग रेजिस्टेंट) व एक्सडीआर (एक्सटेंटिव ड्रग रेजिस्टेंट) टीबी से पीड़ित मरीजों की संख्या बढ़ी है. इस वर्ष के शुरुआती छह माह में ही 2367 नये एमडीआर टीबी मरीजों की पहचान हो चुकी है. इनमें सबसे अधिक 509 एमडीआर मरीजों की […]
सुमित कुमार, पटना : नियमित दवा नहीं लेने वाले टीबी मरीजों के कारण एमडीआर (मल्टी ड्रग रेजिस्टेंट) व एक्सडीआर (एक्सटेंटिव ड्रग रेजिस्टेंट) टीबी से पीड़ित मरीजों की संख्या बढ़ी है. इस वर्ष के शुरुआती छह माह में ही 2367 नये एमडीआर टीबी मरीजों की पहचान हो चुकी है. इनमें सबसे अधिक 509 एमडीआर मरीजों की पहचान पटना जिले में हुई, जबकि दरभंगा, गया, मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी व समस्तीपुर में भी इनकी संख्या 100 से अधिक बतायी गयी है. आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक नये पहचान किये गये 2367 एमडीआर टीबी मरीजों में 59 फीसदी यानी 1401 का ही डॉक्टरों की देख-रेख में इलाज चल रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










