पटना : सिविल कोर्ट के समीप से फरार एक कैदी का सरेंडर, सिपाही हुआ सस्पेंड
Updated at : 26 Oct 2019 8:54 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : पटना सिविल कोर्ट के समीप पुराने सिविल सर्जन कार्यालय से फरार हुए तीन कैदियों में से एक मो इमरान उर्फ बादशाह (बाकरगंज) ने शुक्रवार को सिविल कोर्ट में सरेंडर कर दिया. जहां से उसे जेल भेज दिया गया. हालांकि, रोहित कुमार (कदमकुआं) व शहाबुद्दीन उर्फ भोला (फुलवारीशरीफ) अभी भी फरार हैं. दूसरी ओर […]
विज्ञापन
पटना : पटना सिविल कोर्ट के समीप पुराने सिविल सर्जन कार्यालय से फरार हुए तीन कैदियों में से एक मो इमरान उर्फ बादशाह (बाकरगंज) ने शुक्रवार को सिविल कोर्ट में सरेंडर कर दिया.
जहां से उसे जेल भेज दिया गया. हालांकि, रोहित कुमार (कदमकुआं) व शहाबुद्दीन उर्फ भोला (फुलवारीशरीफ) अभी भी फरार हैं. दूसरी ओर एसएसपी गरिमा मलिक ने टाउन डीएसपी सुरेश कुमार की जांच रिपोर्ट के आधार पर सिपाही मोतीलाल चौधरी को सस्पेंड कर दिया है. रिपोर्ट में साफ तौर पर सिपाही की लापरवाही सामने आयी है. क्योंकि जिस जगह से तीनों कैदी फरार हुए थे, उस ओर कैदियों को ले जाया जाना ही संदेह पैदा करता है. क्योंकि, उधर न्यायालय से जुड़ा कोई काम नहीं होता है.बताया जाता है कि पुलिस की दबिशके बाद इमरान ने सरेंडर करना ही मुनासिब समझा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




