5 विस सीटों व एक लोस सीट के लिए हुए उपचुनाव में पराजित जदयू ने कहा, अंतिम समय में मतदाताओं का बदला मन
Updated at : 26 Oct 2019 5:52 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : उपचुनाव में हारे जदयू के उम्मीदवारों ने कहा कि पहले ताे मतदाता पक्ष में लग रहे थे, लेकिन अंतिम समय में उनका मन बदल गया. इस कारण जीतते -जीतते चुनाव हार गये. उपचुनाव के परिणाम आने के अगले दिन प्रभात खबर से बातचीत में उम्मीदवारों ने एनडीए के घटक दलों जदयू सहित भाजपा […]
विज्ञापन
पटना : उपचुनाव में हारे जदयू के उम्मीदवारों ने कहा कि पहले ताे मतदाता पक्ष में लग रहे थे, लेकिन अंतिम समय में उनका मन बदल गया. इस कारण जीतते -जीतते चुनाव हार गये. उपचुनाव के परिणाम आने के अगले दिन प्रभात खबर से बातचीत में उम्मीदवारों ने एनडीए के घटक दलों जदयू सहित भाजपा और लोजपा के कार्यकर्ताओं के समर्थन की सराहना की. साथ ही 2020 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने जीत का दावा किया.
जदयू सहित भाजपा और लोजपा के कार्यकर्ताओं की सराहना
इस बारे में जदयू सांसद गिरिधारी यादव के भाई और बेलहर विधानसभा से उम्मीदवार लालधारी यादव ने बताया है कि पहले सब कुछ ठीक था. चुनाव के कुछ समय पहले से जनता चुप थी. उनकी चुप्पी रिजल्ट के रूप में सामने आयी है. करीब 19 हजार वोटों से हार हुई है. उन्होंने कहा कि जनता की नाराजगी का पता नहीं चला है. इस संबंध में कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर पूरी स्थिति की समीक्षा करेंगे.
हार का मुख्य कारण वोट में बिखराव
वहीं, सिमरी बख्तियारपुर विधानसभा क्षेत्र से जदयू उम्मीदवार अरुण यादव ने अपनी हार का मुख्य कारण वोट में बिखराव को बताया है. उन्होंने कहा कि उनके अधिकतर समर्थक गरीब हैं. समर्थकों में से पुरुष वर्ग के लोग इस महीने में रोजी-रोजगार के लिए दूसरे राज्य में चले गये थे. घर में महिलाएं थीं. उन्होंने वोट दिया, फिर भी करीब 15 हजार 508 वोटों से हार हुई. उन्होंने कहा कि जदयू की टिकट पर 2009 में भी सिमरी बख्तियारपुर विधानसभा का उपचुनाव लड़ा, लेकिन हार गये थे.
वहीं, 2010 के विधानसभा चुनाव में विजयी हुए थे. ऐसे में उन्होंने अगला चुनाव मजबूती से लड़ने और उसमें जीत हासिल करने का दावा किया है.
दरौंदा के जदयू उम्मीदवार अजय कुमार सिंह ने कहा कि हम दोनों ही एनडीए के उम्मीदवार थे, यहां यूपीए की हार हुई है. हार का कारण गिनाते हुए उन्होंने कहा कि दरौंदा में एनडीए के वोट में विभाजन इसका प्रमुख कारण है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




