उपचुनाव में भाजपा-जदयू गठबंधन को बिहार की जनता ने नकारा : माकपा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 24 Oct 2019 6:20 PM
पटना: माकपा के राज्य सचिव अवधेश कुमार ने गुरुवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि बिहार की जनता ने भाजपा गठबंधन को नकार दिया है. बीजेपी व जदयू की सरकार से आम जनता उब चुकी थी. सरकार की विफलता राजधानी पटना के जलजमाव में देख चुकी है. उन्होंने कहा कि सरकार सभी मामलों […]
पटना: माकपा के राज्य सचिव अवधेश कुमार ने गुरुवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि बिहार की जनता ने भाजपा गठबंधन को नकार दिया है. बीजेपी व जदयू की सरकार से आम जनता उब चुकी थी. सरकार की विफलता राजधानी पटना के जलजमाव में देख चुकी है.
उन्होंने कहा कि सरकार सभी मामलों में विफल है. राज्य में विपक्ष एकजुट होकर चुनाव लड़े, तो भाजपा गठबंधन को सत्ता में लौटना मुश्किल हो जायेगा. सीपीएम ने भाजपा गठबंधन को हराने के महागठबंधन को समर्थन दिया था. पार्टी बिहार की जनता को और राजद को उपचुनाव में जीत पर बधाई दी है. वहीं, पार्टी महाराष्ट्र में दो विधानसभा और केरल के उपचुनाव में तीन विधान सीट पर जीत दर्ज की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










