पटना : जेडी वीमेंस कॉलेज की छात्राएं आज करेंगी प्रदर्शन

Updated:
विज्ञापन
पटना : जेडी वीमेंस कॉलेज की छात्राएं आज करेंगी प्रदर्शन

पटना : कॉलेज में चल रहे पाटलिपुत्र विवि के पीजी विभागों को कहीं और चलाने की मांग को लेकर छात्र संघ और जेडी वीमेंस कॉलेज की छात्राएं शनिवार को विरोध प्रदर्शन करेंगी. इससे पहले भी छात्राओं ने कुलपति को पत्र लिख कर पीजी विभागों को वहां से कहीं दूसरी जगह चलाने की मांग की थी. […]

विज्ञापन
पटना : कॉलेज में चल रहे पाटलिपुत्र विवि के पीजी विभागों को कहीं और चलाने की मांग को लेकर छात्र संघ और जेडी वीमेंस कॉलेज की छात्राएं शनिवार को विरोध प्रदर्शन करेंगी. इससे पहले भी छात्राओं ने कुलपति को पत्र लिख कर पीजी विभागों को वहां से कहीं दूसरी जगह चलाने की मांग की थी.
छात्राओं ने पत्र में यह भी लिखा है कि यह कॉलेज महिलाओं का है, लेकिन उक्त विभागों के चलने से सभी का प्रवेश कॉलेज में होने से छात्राओं को परेशानी हो रही है. छात्राएं अपने आपको सुरक्षित महसूस नहीं कर रही हैं. जहां एक ओर छात्राएं कॉलेज में विरोध प्रदर्शन करेंगी. वहीं छात्राओं का कुछ समूह पीपीयू के कुलपति से मिलने जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन