5 घंटे में पटना पहुंचने के लिए करना होगा इंतजार
Updated at : 18 Oct 2019 7:58 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : सूबे के सुदूर इलाके से पांच घंटे में पटना पहुंचने के लिए अभी राज्य के लोगों को इंतजार करना होगा. इसके लिए कोई समयसीमा निर्धारित नहीं की गयी है, लेकिन इसे लेकर सड़कों, पुल, पुलिया आदि की योजना बनाने और इनका निर्माण कार्य हो रहा है. जो सड़कें भीड़भाड़ या बाजार वाले इलाकों […]
विज्ञापन
पटना : सूबे के सुदूर इलाके से पांच घंटे में पटना पहुंचने के लिए अभी राज्य के लोगों को इंतजार करना होगा. इसके लिए कोई समयसीमा निर्धारित नहीं की गयी है, लेकिन इसे लेकर सड़कों, पुल, पुलिया आदि की योजना बनाने और इनका निर्माण कार्य हो रहा है. जो सड़कें भीड़भाड़ या बाजार वाले इलाकों से होकर गुजरती हैं, उनकी पहचान कर बाइपास, एलिवेटेड सड़क या फ्लाइओवर बनाने का निर्णय लिया गया है.
जिन ग्रामीण सड़कों की कम चौड़ाई होने के बावजूद उनपर आवागमन ज्यादा था, उनकी पहचान कर 15 साल में करीब पांच हजार सड़कों का पथ निर्माण विभाग ने अधिग्रहण किया है. उनकी चौड़ाई बढ़ाने और उन्हें मजबूत करने का काम चल रहा है. पथ निर्माण के सूत्रों का कहना है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 2015 में नया लक्ष्य पांच घंटे में पटना पहुंचने का दिया है. इस पर काम हो रहा है.
सूत्रों का कहना है कि राजधानी को जोड़ने वाली बिहटा-सरमेरा सड़क को मार्च 2020 तक पूरा करने और फतुहा-दनियावां-हरनौत-बाढ़ तक 71 किलोमीटर लंबी एनएच-30ए के बचे काम को चार माह में पूरा करने का लक्ष्य है. एनएच-31 के फोर लेन चौड़ीकरण, पटना से राजगीर के बीच शॉटेस्ट और फास्टेस्ट कनेक्टिविटी के लिए पटना-बख्तियारपुर फोर लेन सड़क में एक नये एलाइनमेंट की मंजूरी दी गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




